फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Raisen News: Garatganj SDM was caught taking a bribe of 45 thousand rupees, his health deteriorated, hospitalized

Raisen News: गैरतगंज एसडीएम को 45 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा तो बिगड़ गई उनकी तबियत, अस्पताल में भर्ती

Wed, 29 Dec 2021 06:36 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 29 Dec 2021 06:36 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में लोकायुक्त पुलिस ने गैरतगंज एसडीएम को 45 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। जैसे ही लोकायुक्त पुलिस ने अपनी कार्रवाई की, एसडीएम की तबियत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। 
 

विज्ञापन
Raisen News: Garatganj SDM was caught taking a bribe of 45 thousand rupees, his health deteriorated, hospitalized
डेमो - फोटो : डेमो

विस्तार

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में गैरतगंज एसडीएम मनीष जैन को 45 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। लोकायुक्त पुलिस की भोपाल इकाई ने यह कार्रवाई की है। मामला क्रेशर संचालन की अनुमति का है। एसडीएम ने एक कारोबारी से 1 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। इसकी पहली किस्त के तौर पर जब 45 हजार रुपये दिए गए तो लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ लिया। 
विज्ञापन


लोकायुक्त पुलिस के मुताबिक तनवीर पटेल ने शिकायत की थी कि उनके भाई सईद अहमद कुरैशी से क्रशर संचालित करने के लिए एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। यह राशि चुकाने के बाद ही एसडीएम उसकी फाइल को कथित तौर पर आगे बढ़ाने वाला था। एसडीएम ने निजी कंपनी के कंप्यूटर ऑपरेटर रामनारायण अहिरवार के जरिए एक लाख रुपये की डिमांड की। 
विज्ञापन


लोकायुक्त भोपाल एसडी मनु व्यास के निर्देश पर डीएसपी संजय शुक्ला के साथ टीम ने गैरतगंज एसडीएम कार्यालय में ट्रैप की रणनीति बनाई। तनवीर अहमद ने पहली किस्त के तौर पर जैसे ही 45 हजार रुपये की रिश्वत रामनारायण को दी, लोकायुक्त पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एसडीएम कार्यालय में इस पर कार्यवाही जारी है। इस दौरान एसडीएम मनीष जैन की तबियत खराब हो गई और वह अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। पुलिस ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7, धारा 34, धारा 120-बी  के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed