{"_id":"62175cf5177ee10ce06f1101","slug":"raisen-car-and-bolero-collided-at-the-blind-turn-of-ratanpur-valley-10-people-injured-in-the-accident-two-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायसेन: रतनपुर घाटी के अंधे मोड़ पर कार और बोलेरो भिड़ीं, हादसे में 10 लोग घायल, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायसेन: रतनपुर घाटी के अंधे मोड़ पर कार और बोलेरो भिड़ीं, हादसे में 10 लोग घायल, दो गंभीर
Thu, 24 Feb 2022 03:54 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 24 Feb 2022 03:54 PM IST
सार
भोपाल रोड स्थित रतनपुर घाटी के अंधे मोड़ पर गुरुवार दोपहर को भोपाल की तरफ से आ रही बोलेरो और रायसेन की ओर से जा रही कार के बीच भिड़ंत हो गई। इस घटना में 10 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
रतनपुर घाटी के अंधे मोड़ पर कार और बोलेरो की भिड़ंत हो गई।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रायसेन जिले की रतनपुर घाटी के अंधे मोड़ पर आए दिन हादसे होते हैं। आए दिन तेज रफ्तार वाहन पलट जाते हैं तो कई आपस में टकरा जाते हैं। पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं। गुरुवार को भी कार और बोलेरो की भिड़ंत हो गई। एक्सीडेंट के बाद घटनास्थल पर रोड के दोनों ओर जाम लगने लगा तो मौजूद लोगों ने बीच रास्ते पर क्षतिग्रस्त खड़ी कार को उठाकर साइड में रखा, इसके बाद यातायात सुचारु हो सका।
बोलेरो चालाक राहुल बंजारा ने बताया कि वह अपने गांव से रायसेन अपने माता-पिता को लेकर आ रहे थे इसी दौरान रायसेन की ओर से एक तेज रफ्तार कार आ रही थी पर मोड़ होने के कारण सीधे आकर हमारी गाड़ी से भिड़ गई। जिसमें मेरी गाड़ी में सवार मेरे पिता मोतीलाल बंजारा माता लक्ष्मीबाई एवं भतीजा घायल हो गए। वहीं कार चालक बेगमगंज से भोपाल शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इस कार में सवार नसीम खां, चांद खां, साबिर भाई, छोटे खां, हसीन खां को भी चोटें आई हैं, जिन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया जहां इनका इलाज जारी है। घायलों में दो लोगों को ज्यादा चोट पहुंची है।