फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Raisen: A chartered bus going to Bhopal crushed a bike rider, he died on the spot; Villagers vandalized bus

Raisen: भोपाल जा रही चार्टर्ड बस ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत; ग्रामीणों ने बस में की तोड़फोड़

Fri, 16 Feb 2024 04:05 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, रायसेन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, रायसेन Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 16 Feb 2024 04:05 PM IST
सार

जबलपुर से भोपाल की ओर जा रही चार्टर्ड बस ने एक बाइक सवार को कुचल दिया, जिसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। एक्सीडेंट से आक्रोशित ग्रामीणों ने बस में तोड़फोड़ कर दी। 

विज्ञापन
Raisen: A chartered bus going to Bhopal crushed a bike rider, he died on the spot; Villagers vandalized bus
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रायसेन में सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। उसे भोपाल जा रही चार्टर्ड बस ने कुचल दिया। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने बस में तोड़फोड़ कर दी। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसा रायसेन जिला मुख्यालय से लगभग 8 किलोमीटर दूर सांची रोड स्थित माखनी का बताया जा रहा है। जबलपुर से भोपाल की ओर जा रही चार्टर्ड बस ने एक बाइक सवार को कुचल दिया, जिसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतक का नाम चतर सिंह (60) बताया जा रहा है जो अपने गांव माखनी जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बस ने कुचल दिया। एक्सीडेंट की जानकारी लगते ही ग्रामीण आसपास से घटनास्थल पहुंचे और बस में तोड़फोड़ कर दी। ग्रामीणों के पहुंचने से पहले ही ड्राइवर वहां से मौका देख भाग निकला। 


थाना कोतवाली प्रभारी मनोज सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे गुस्साए ग्रामीणों को समझाया। शव को शांति वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पोस्टमार्टम होगा। थाना प्रभारी ने बताया है मामला दर्ज कर लिया है। बताया गया है कि दुर्घटना में सवारी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। ग्रामीण बस में तोड़ फोड़ कर रहे थे, लेकिन कुछ ही नुकसान हो पाया है समझाने के बाद ग्रामीण मान गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed