{"_id":"66b237fe4f90a33aba06c0af","slug":"rainfall-increased-by-23-in-mp-relief-from-heavy-rain-for-some-time-body-of-a-youth-who-was-swept-away-in-a-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"mp news: MP में 23% अधिक हुई बारिश, कुछ समय के लिए भारी बारिश से राहत, भोपाल के नाले में बहे युवक का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
mp news: MP में 23% अधिक हुई बारिश, कुछ समय के लिए भारी बारिश से राहत, भोपाल के नाले में बहे युवक का शव मिला
Tue, 06 Aug 2024 08:25 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Tue, 06 Aug 2024 08:25 PM IST
सार
अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में भारी बारिश से राहत मिल सकती है। मध्य प्रदेश में अभी तक औसत से 23% अधिक बारिश हो चुकी है। राजधानी भोपाल में मंगलवार दोपहर 12 बजे से रिमझिम बारिश हुई।
विज्ञापन
भोपाल की बारिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
मानसून ट्रफ प्रदेश के ऊपर निकलने और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कमजोर पड़ने से अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में भारी बारिश से राहत मिल सकती है। मध्य प्रदेश में अभी तक औसत से 23% अधिक बारिश हो चुकी है। राजधानी भोपाल में मंगलवार दोपहर 12 बजे से रिमझिम बारिश हुई। इधर सोमवार रात को कटारा के नाले में बहा युवक का शव सुबह झाड़ियों में मिला है। वह सोमवार रात दो साथियों के साथ नाला पार कर रहा था। उसके दोनों साथी निकल गए, लेकिन वह बह गया। इधर मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया, मानसून ट्रफ मध्यप्रदेश के ऊपर है। ईस्ट-वेस्ट ट्रफ भी गुजर रही है। ट्रफ साउथ राजस्थान से नॉर्थ केरल तक जा रही है। इस वजह से भारी बारिश का अलर्ट नहीं है। एक सप्ताह तक ऐसा ही दौर रहेगा।
अब 15 जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट
मध्य प्रदेश में भारी-भारी बारिश से तो राहत मिल है लेकिन मौसम विभाग में हल्की बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। सीनियर वैज्ञानिक डॉ. सुरेंद्रन ने बताया कि प्रदेश में गरज-चमक की एक्टिविटी बनी रहेगी। इससे आकाशीय बिजली गिरने या चमकने के मामले बढ़े रहेंगे। इसलिए बिजली चमकने के दौरान लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है। मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के 15 जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। इनमें सिंगरौली, सीधी, मऊगंज, रीवा, सतना के चित्रकूट, मैहर, पन्ना, छतरपुर, शहडोल, टीकमगढ़, निवाड़ी के ओरछा, दमोह, जबलपुर, कटनी, उमरिया में अगले कुछ घंटों में गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। अनूपपुर के अमरकंटक व डिंडौरी में दोपहर बाद मौसम बदलेगा।
विज्ञापन
प्रदेश के सात जिलों में 30 इंच से ज्यादा बारिश
मध्य प्रदेश के भोपाल, मंडला, सिवनी, नर्मदापुरम समेत 7 जिले ऐसे हैं, जहां पर 30 इंच से ज्यादा पानी गिर चुका है। मंडला में सबसे ज्यादा 36.67 इंच बारिश हो चुकी है। प्रदेश में अब तक दौरान औसत 24.4 इंच बारिश हो चुकी है, जो सीजन की 65% है। जानकारी के लिए बता देंगे मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री 21 जून को हुई थी जो की 45 दिन का समय बीत चुका है।
विज्ञापन
अब तक 23% बारिश ज्यादा हुई
मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार मध्य प्रदेश में अब तक 23 प्रतिशत बारिश ज्यादा हो चुकी है। प्रदेश के पश्चिमी हिस्से यानी, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, चंबल, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में औसत से 26% और पूर्वी हिस्से यानी, जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में औसत से 19% बारिश अधिक हो चुकी है। गौरतलब है कि प्रदेश में मानसून की एंट्री 21 जून को हुई थी। एक सप्ताह में पूरे प्रदेश में मानसून छा गया था। तभी से तेज बारिश का दौर चल रहा है।
मौसम विभाग का अलर्ट
सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, बालाघाट में बिजली के साथ भारी बारिश होने की संभावना है, साथ ही रीवा, मैहर, शहडोल, अनुपपुर अमरकंटक, सिवनी, भिंड, दतिया रतनगढ़, विदिशा उदयगिरि, बैतूल में बिजली के साथ मध्यम गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। उत्तरी भोपाल, रायसेन सांची भीमबेटका, दक्षिणी शिवपुरी, उत्तरी अशोकनगर, उत्तरी गुना के साथ-साथ श्योपुर-कलां, मुरैना, ग्वालियर, उत्तरी शिवपुरी, दक्षिणी अशोकनगर, दक्षिणी गुना, राजगढ़, शाजापुर में बिजली के साथ हल्की आंधी की संभावना है। भोपाल, सागर, दमोह, कटनी, पन्ना, सतना चित्रकूट, टीकमगढ़, छतरपुर खजुराहो, उमरिया बांधवगढ़, मंडला कान्हा, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना पेंच, सीहोर, नर्मदापुरम पचमढ़ी, नरसिंहपुर, जबलपुर भेड़ाघाट , बुरहानपुर, खंडवा ओंकारेश्वर, नीमच में हल्की बारिश का अलर्ट है।
