फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Raid in the base kitchen of Shatabdi Express, food was being made from rotten onions

शताब्दी एक्सप्रेस के बेस किचन में छापा, सड़े प्याज से बनाया जा रहा था खाना

Sun, 25 Aug 2019 08:56 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Priyesh Mishra Updated Sun, 25 Aug 2019 08:56 AM IST
विज्ञापन
Raid in the base kitchen of Shatabdi Express, food was being made from rotten onions
शताब्दी ट्रेन (फाइल फोटो) - फोटो : Indian Rail Info
दिल्ली-भोपाल के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में खराब खाने की शिकायत के बाद ग्वालियर स्थित बेस किचन में खाद्य विभाग ने छापा मारा। इस दौरान टीम को किचन में बड़ी मात्रा में सड़ा हुआ प्याज मिला। इस प्याज से दाल में बघार लगाने के साथ सब्जी भी बनाई जा रही थी।
विज्ञापन


दरअसल, शताब्दी एक्सप्रेस में ग्वालियर से सप्लाई होने वाले खाने की घटिया क्वालिटी को लेकर कलेक्टर से शिकायत की गई थी। जिसके बाद कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम पुष्पा पुषाम ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी लोकेंद्र सिंह ने अपनी टीम के साथ कांतिनगर स्थित बेस किचन में छापा मारा।
विज्ञापन


इस दौरान सड़े प्याज के अलावा किचन में मौजूद कर्मचारी खाना बनाते समय बिना ग्लब्स और सिर पर कैप तक नहीं लगाए थे। किचन में मौजूद चावल के पैक से बैच नंबर और मूल्य भी अंकित नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाद्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए जांच के लिए तुअर दाल, चावल, पनीर और मिर्च-मसाले के चार नमूने लिए। जिसे परीक्षण के लिए प्रयोगशाला को भेज दिया गया है। इस किचन पर पहले भी रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा छापा मारा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed