{"_id":"5f1ea0ed8ebc3e63bd170f66","slug":"pyare-miyan-remand-extended-for-5-days-dna-of-accused-will-also-be-examined","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यारे मियां की रिमांड 5 दिनों के लिए बढ़ी, आरोपी के डीएनए की भी जांच होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यारे मियां की रिमांड 5 दिनों के लिए बढ़ी, आरोपी के डीएनए की भी जांच होगी
Mon, 27 Jul 2020 03:20 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अनवर अंसारी
Updated Mon, 27 Jul 2020 03:20 PM IST
विज्ञापन
प्यारे मियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में चार नाबालिग सहित पांच लड़कियों के कथित तौर पर यौन शोषण करने के आरोपी 68 वर्षीय वरिष्ठ पत्रकार प्यारे मियां को एसआईटी ने सोमवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी प्यारे मियां की रिमांड को 5 दिनों के लिए बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
अदालत ने कोहेफिजा पुलिस को प्यारे मियां की रिमांड सौंपी है, जहां एक जुलाई तक उससे पूछताछ की जाएगी। बता दें कि, राजधानी के कोहेफिजा थाने में ही आरोपी मियां के खिलाफ दुष्कर्म और पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
विज्ञापन
वहीं, बताया गया है कि पुलिस प्यारे मियां के डीएनए की भी जांच करेगी। इसके बाद आरोपी को दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा। इससे पहले, भी अदालत ने आरोपी मियां को पांच दिनों की रिमांड पर भेजा था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पापी 'प्यारे' की अंडरवर्ल्ड और अलगाववादियों से संबंधों को लेकर भी हो रही जांच
इस तरह खुला था मामला
पुलिस ने बताया कि इस महीने की शुरुआत में चार नाबालिग लड़कियां शराब के नशे में आ रही थीं। पता चला कि ये लड़कियां शनिवार रात 12:30 बजे तक प्यारे मियां के शाहपुरा स्थित ऐशगाह फ्लैट पर थीं। पार्टी में काफी शराब पीने के बाद उन्होंने खाना खाया और दो स्कूटर से ऐशगाह हिल्स जाने के लिए निकल गईं।
मगर नशा ज्यादा होने से रास्ता भटक गईं। इस बीच पुलिस ने उन्हें संदेह के आधार पर रोका। तब रात डेढ़ बजे उन्होंने प्यारे मियां को फोन लगा दिया। काफी पूछताछ के बाद अगले दिन सुबह उन्होंने कबूला कि प्यारे मियां ने उनके साथ गलत किया है। जैसे ही घटना का खुलासा हुआ, प्यारे मियां फरार हो गया।
