पापी 'प्यारे' की अंडरवर्ल्ड और अलगाववादियों से संबंधों को लेकर भी हो रही जांच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण का रैकेट चलाने के मुख्य आरोपी प्यारे मियां को पुलिस राजधानी ले आई है। इस मामले की जांच के लिए एक एसआईटी गठित की गई है। एसआईटी का जिम्मा दक्षिण भोपाल के पुलिस अधीक्षक साई कृष्ण थोता को दिया गया है।
वहीं, शुरुआती जांच में यह निकलकर सामने आया है कि प्यारे मियां कश्मीरियों का बहुत बड़ा हमदर्द है। उसके दामाद ताहिर के भोपाल स्थित घर पर साल भर कश्मीरी लोगों का आना-जाना लगा रहता है, और अक्सर उसके यहां कश्मीरी लोग रुकते हैं।
यह भी पढ़ें: प्यारे मियां की कॉल डिटेल में मिले कई रसूखदारों के नाम, इनके दम पर ही देता था अपराध को अंजाम
इस बात के सामने आने के बाद पुलिस ने अपनी जांच का दृष्टिकोण अंडरवर्ल्ड और कश्मीरी अलगाववादियों की तरफ से मोड़ लिया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि प्यारे मियां की संपत्तियों और पैसों का जरिया कहीं अंडरवर्ल्ड और अलगावादियों द्वारा दिया गया धन तो नहीं है।
दामाद ताहिर के यहां रुकते थे कश्मीरी छात्र और व्यापारी, प्यारे मियां करता था मुलाकात
जांच में सामने आया है कि कश्मीर से आने वाले व्यापारी और छात्र ताहिर के घर पर रुकते थे और प्यारे मियां वहां पहुंचकर उनसे लगातार मिलता-जुलता रहता था। जब प्यारे मियां के रैकेट का भंडाफोड़ हुआ तो वह कश्मीर भाग गया। जहां बुधवार को श्रीनगर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और भोपाल पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद प्यारे मियां को फ्लाइट से भोपाल लाया गया।
अंडरवर्ल्ड से संबंधों को लेकर हुई पूछताछ
भोपाल लाकर उसे नए पुलिस कंट्रोल रूम में ले जाया गया, जहां उसका मेडिकल टेस्ट किया गया। एडीजी उपेंद्र जैन, डीआईजी इरशाद वाली और दक्षिण भोपाल के पुलिस अधीक्षक साई कृष्ण थोता ने प्यारे मियां से देर रात तक अंडरवर्ल्ड और कश्मीर से जुड़े सवालों को लेकर पूछताछ की।
यह भी पढ़ें: नाबालिग लड़कियों के शोषण के आरोपी प्यारे मियां की बेटियां पहुचींं अदालत, वन विभाग भी मांगेगा रिमांड
इसके अलावा उसकी बेनामी संपत्ति और उसके घरों को लेकर भी पूछताछ की गई। माना जा रहा है कि वह कई बड़े नामों का खुलासा कर सकता है। वहीं, मामले की जांच कर रही एसआईटी को प्यारे मियां के मोबाइल की कॉल डिटेल से कई रसूखदार लोगों के नाम मिले हैं, जिसको आधार बनाकर आगे की जांच की जा रही है।
कश्मीरियों में लेता रहा है दिलचस्पी
बताया गया है कि लॉकडाउन के दौरान भोपाल में फंसे करीब 300 से ज्यादा कश्मीरी छात्रों के खाने और रहने का इंतजाम प्यारे मियां ने किया था। वहीं, जब इन छात्रों को वापस कश्मीर भेजा गया, तो रास्ते के लिए खाने-पीने का इंतजाम भी प्यारे मियां और उसके करीबियों के द्वारा किया गया।
आयकर विभाग और ईडी भी कर सकती है मामले की जांच
वहीं, प्यारे मियां की संपत्तियों में पिछले कुछ सालों में जिस तेजी से वृद्धि हुई है, उसे देखकर आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय भी चौकन्ने हो गए हैं। मियां ने भोपाल, इंदौर और मुंबई में संपत्तियां बनाई थी और हर साल विदेश यात्रा करता था। आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की नजर भी इस मामले पर बनी हुई है।
