फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Forest department will ask for remand of pyare miyan accused of harrasing minor girls from court

नाबालिग लड़कियों के शोषण के आरोपी प्यारे मियां की बेटियां पहुचींं अदालत, वन विभाग भी मांगेगा रिमांड

Thu, 16 Jul 2020 05:43 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 16 Jul 2020 05:43 PM IST
विज्ञापन
Forest department will ask for remand of pyare miyan accused of harrasing minor girls from court
आरोपी प्यारे मियां (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

नाबालिग लड़कियों के शोषण का रैकेट चलाने के मुख्य आरोपी प्यारे मियां की बेटियां अदालत पहुंच गई हैं। अदालत के बाहर बेटियों ने आरोप लगाया कि प्यारे मियां को फंसाया जा रहा है। करोड़ों की संपत्ति जमा करने पर प्यारे मियां की बेटियों ने जवाब दिया कि वह 12 साल की उम्र से काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा, पुलिस ने घर तोड़ना शुरू किया और बेटों को उठा लिया, इसलिए वह श्रीनगर भाग गए। बेटियों ने दावा किया कि प्यारे मियां ने आत्मसमर्पण किया था। 
विज्ञापन


वन विभाग मांग सकता है रिमांड

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रशासन की नाक के नीचे नाबालिग लड़कियों के शोषण का रैकेट चलाने के आरोपी प्यारे मियां को बुधवार को जम्मू-कश्मीर में गिरफ्तार कर लिया गया था। अब वन विभाग न्यायालय से प्यारे मिया की रिमांड की मांग कर सकता है। पुलिस द्वारा उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। जहां वन विभाग अदालत से उसकी रिमांड मांगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, प्यारे मियां के अंसल अपार्टमेंट के फ्लैट से वन्य प्राणी के सींग मीले थे। विभाग ने उसके खिलाफ वन्य अधिनियम के तहत अपराधिक मामला दर्ज किया है। वन विभाग ने इस मामले में प्यारे मियां के बेटे शाहनवाज को भी आरोपी बनाया है। विभाग को उससे कई बिंदुओं पर पूछताछ करनी है।


दक्षिण भोपाल के पुलिस अधीक्षक साई कृष्ण थोता ने बताया था कि प्यारे मियां को जम्मू-कश्मीर की स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। थोता इस एसआईटी का नेतृत्व कर रहे हैं।

बता दें कि यह यह रैकेट नाबालिग बच्चियों को जाल में फंसाकर रसूखदारों के सामने पेश करता था। 68 साल का मुख्य आरोपी प्यारे मियां खुद को एक अखबार का मालिक बताता है। पुलिस ने इस मामले में पहले ही मामला दर्ज कर चुकी है। बीते दिनों आष्टा से प्यारे मियां की पजेरो गाड़ी बरामद हुई थी जो एक खेत में छुपाकर रखी गई थी। जानकारी के अनुसार इस रैकेट में फंसाई गईं लड़कियां प्यारे मियां को अब्बू कहकर बुलाती थीं। 

दो महिलाओं समेत चार की हुई थी पहले गिरफ्तारी
इस मामले में प्यारे मियां से पहले दो महिलाओं सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इनमें महिला दलाल स्वीटी विश्वकर्मा (21), उवैस, अनस और राबिया बी शामिल हैं। उवैस और अनस प्यारे मियां के रिश्तेदार हैं।  पुलिस शहर में उसके अवैध रूप से कब्जा किए गए शादी हॉल और कुछ मकानों को भी ढहा चुकी है। बाकी मकानों को ढहाने की प्रक्रिया जारी है।

पुलिस ने प्यारे मियां के भोपाल और इंदौर स्थित चार मकानों और फ्लैटों में छापा मारकर डीवीडी, सीडी प्लेयर, पेन ड्राइव और हार्ड डिस्क में स्टोर की गई बड़ी तादात में अश्लील सामग्री जब्त की थी। इसमें से कुछ चाइल्ड पोर्नोग्राफी सामग्री भी थी। इसके अलावा, यहां से बारहसिंगे के सींग, वन्य जीवों की हड्डियां और बड़ी तादात में शराब की बोतलें भी बरामद हुई थीं। उसकी दो कारों को भी जब्त किया गया है।

इस तरह खुला था मामला 

पुलिस ने बताया कि बीते शनिवार को चार नाबालिग लड़कियां शराब के नशे में आ रही थीं। पता चला कि ये लड़कियां शनिवार रात 12:30 बजे तक प्यारे मियां के शाहपुरा स्थित ऐशगाह फ्लैट पर थीं। पार्टी में काफी शराब पीने के बाद उन्होंने खाना खाया और दो स्कूटर से ऐशगाह हिल्स जाने के लिए निकल गईं। 

मगर नशा ज्यादा होने से रास्ता भटक गईं। इस बीच पुलिस ने उन्हें संदेह के आधार पर रोका। तब रात डेढ़ बजे उन्होंने प्यारे मियां को फोन लगा दिया। काफी पूछताछ के बाद अगले दिन सुबह उन्होंने कबूला कि प्यारे मियां ने उनके साथ गलत किया है। जैसे ही घटना का खुलासा हुआ, प्यारे मियां फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed