फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Protest started in Rajgarh Mohanpura before CM's visit

Rajgarh: मोहनपुरा में CM के दौरे से पहले विरोध शुरू, 'नहर नहीं तो वोट नहीं' बैनर लगा किसानों ने किया ये ऐलान

Sun, 11 Jun 2023 06:01 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 11 Jun 2023 06:01 PM IST
सार

राजगढ़ जिले के मोहनपुरा में सीएम चौहान के दौरे से पहले ही किसानों के विरोध के स्वर गूंजने लगे हैं। 13 जून के विरोध को लेकर किसानों ने "नहर नहीं तो वोट नहीं" के बैनर लगाकर चक्का जाम करने का एलान किया है।

विज्ञापन
Protest started in Rajgarh Mohanpura before CM's visit
प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजगढ़ जिले के मोहनपुरा में 13 जून को किसान कल्याण महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। इसमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में किसानों के कर्ज की राशि का ब्याज माफ और विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन के तैयारी में जुटा है।

विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर उक्त कार्यक्रम से पहले ही राजगढ़ जिले के किसानों के बीच विरोध के स्वर नजर आ रहे हैं। किसानों ने भी 13 जून के लिए रूपरेखा भी तैयार की है। किसानों ने उग्र आंदोलन और चक्काजाम करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


दरसअल राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले चाटा ग्राम पंचायत के ग्रामीणों को नहर का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसको लेकर ग्रामीण जिले के नेताओं और अधिकारियों से मांग लगातार कर रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं की गई। ऐसे में उन्होंने निर्णय लिया है कि वे 13 जून को गांव के जोड़ पर बैनर लगाया जाएगा। इस पर "नहर नहीं तो वोट नहीं" लिखा जाएगा और आगामी आने वाले विधानसभा चुनाव तक किसी भी नेता को आने नहीं देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed