फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Protest against Pathaan in Madhya Pradesh movie posters set on fire, warning not to allow film to run

Pathaan: मध्यप्रदेश में पठान का विरोध, मूवी के पोस्टर फाड़ लगाई आग, थियेटर में फिल्म नहीं चलने देने की चेतावनी

Wed, 25 Jan 2023 12:38 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 25 Jan 2023 12:38 PM IST
सार


बड़वानी जिला मुख्यालय पर मंगलवार को बड़ी संख्या में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता एकत्रित होकर लक्ष्मी टॉकीज पहुंचे। जहां पठान मूवी के पोस्टर को सिनेमा हॉल से उतारकर और उसे फाड़कर उसमें आग लगा दी।
 

विज्ञापन
Protest against Pathaan in Madhya Pradesh movie posters set on fire, warning not to allow film to run
पठान के पोस्टर को बजरंग दल ने जलाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के बड़वानी में शाहरुख खान की फिल्म पठान के पोस्टर जलाने का मामला सामने आया है। विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सिनेमा हाल पहुंचकर शाहरुख खान की फिल्म पठान मूवी का विरोध किया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सिनेमा हाल में लगे मूवी के पोस्टर फाड़ दिए और उनमें आग लगा दी। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी भी दी के अगर थियेटर में मूवी लगी तो उग्र प्रदर्शन किया जायेगा। 
विज्ञापन


विज्ञापन


बड़वानी जिला मुख्यालय पर मंगलवार को बड़ी संख्या में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता एकत्रित होकर लक्ष्मी टॉकीज पहुंचे। जहां पठान मूवी के पोस्टर को सिनेमा हॉल से उतारकर और उसे फाड़कर उसमें आग लगा दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया साथ ही फिल्म अभिनेता शाहरुख़ खान को लेकर अभद्र नारेबाजी भी की। हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने टॉकीज में फिल्म रिलीज ना होने की चेतावनी भी दी। बजरंग दल के जिला संगठन मंत्री नरेंद्र परमार ने कहा कि हमने फिल्म रिलीज ना होने की टॉकीज मालिक को चेतावनी दी है, वहीं थियेटर मालिक ने भी हमें आश्वासन दिया है कि फिल्म को रिलीज नहीं करेंगे। बावजूद इसके अगर फिल्म रिलीज होती है तो हम उग्र प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में बजरंग दल के साथ ही विहीप के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें, प्रधानमंत्री खुद अपने मंत्रियों को निर्देश दे चुके हैं कि वे किसी भी फिल्म को लेकर किसी तरह की बयानबाजी न करें। जिसके बाद प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का रुख भी बदल गया और उन्होंने भी शाहरुख खान या पठान मूवी को लेकर चुप्पी साध ली है, बावजूद इसके हिन्दू संगठन और संगठन के कार्यकर्ता पठान मूवी का विरोध करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed