फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Priyanka Gandhi in Datia: Worshiped after reaching Pitambara Peeth, heard Congress workers' problems

प्रियंका गांधी दतिया में: अचानक पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुनाई परेशानियां

Fri, 29 Oct 2021 04:04 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 29 Oct 2021 04:04 PM IST
सार

प्रियंका गांधी ने शुक्रवार दोपहर दतिया के पीतांबरा पीठ पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उनका यह प्रोग्राम अचानक बना। उन्होंने देवी आराधना की और शिवलिंग पर जल चढ़ाया।  

विज्ञापन
Priyanka Gandhi in Datia: Worshiped after reaching Pitambara Peeth, heard Congress workers' problems
प्रियंका गांधी ने दतिया में शिवलिंग पर जल चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस महासचिव और यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को अचानक दतिया के पीतांबरा पीठ पहुंची। प्रियंका ने यहां पूजा-अर्चना की और शिवलिंग पर जल भी चढ़ाया। आधा घंटा रुकने के बाद लखनऊ के लिए रवाना हुईं। 
विज्ञापन


प्रियंका गांधी का दतिया दौरा गोपनीय रखा गया था। दोपहर में अचानक उनके आने की सूचना कांग्रेस कार्यकर्ताओं तक पहुंची। प्रियंका ललितपुर होते हुए दतिया पहुंचीं। तब तक वहां भीड़ जमा हो गई थी। प्रियंका ने देवी आराधना की और पुजारी से भी कुछ देर चर्चा की। पुजारी ने देवी के आशीर्वाद के तौर पर उन्हें हार पहनाया। प्रियंका ने देवी के दर्शन के दौरान टीका लगाकर माताजी के द्वार पर मत्था टेका। 
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन




कार्यकर्ताओं ने की पुलिस की शिकायत
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका को बताया कि पुलिस बहुत ज्यादती कर रही है। हर कांग्रेस कार्यकर्ता पर मुकदमा दर्ज करा रखा है। इस पर प्रियंका ने कहा कि यदि अब ज्यादती या कोई गलत कार्रवाई करे तो मुझे बताना मैं दतिया में आकर धरना दूंगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर किसी प्रकार की ज्यादती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रियंका ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि वे इस मुद्दे पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ से बात करेंगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भोपाल जाकर कमलनाथ से मिलने को भी कहा।
 
धक्का-मुक्की में गिरे जिला कांग्रेस अध्यक्ष
प्रियंका के पहुंचने के बाद मंदिर में धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। कांग्रेसी एक-दूसरे से उलझते दिखाई दिए। आम लोगों को गेट के बाहर ही रोक दिया गया। इससे मंदिर के अंदर और बाहर भीड़ जमा हो गई थी। धक्का-मुक्की के कारण कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भी गिर गए।  इसके बाद प्रियंका सीधे एयर स्ट्रीप के लिए रवाना हुई। जहां से वह विशेष विमान से लखनऊ के लिए रवाना हो गईं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed