सीएम शिवराज का सख्त आदेश, प्राइवेट स्कूल छात्रों से ट्यूशन फीस के अलावा अन्य फीस नहीं लें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी के मद्देनजर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को शिक्षा विभाग को सख्त आदेश दिए हैं। उन्होंने कोरोना संकट के कारण प्राइवेट स्कूल के छात्रों से ट्यूशन फीस के अलावा अन्य फीस नहीं लेने का निर्देश दिया है।
उन्होंने कहा, 'कोरोना संकट के कारण प्राइवेट स्कूल छात्रों से ट्यूशन फीस के अलावा अन्य फीस नहीं लेंगे। शिक्षा विभाग यह सुनिश्चित करेगा कि यदि माता-पिता फीस देने में सक्षम नहीं हैं, तो उनके बच्चे का नाम किसी भी परिस्थिति में स्कूल से नहीं हटाया जाए।'
Private schools not to charge students other than tuition fees due to #COVID19 crisis. Education department to ensure that if parents are not able to pay the fees, their ward's name is not removed from the school under any circumstances: Shivraj Singh Chauhan, CM, #MadhyaPradesh pic.twitter.com/SfRGs8j0ar
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 30, 2020
मध्यप्रदेश में अब 31 अगस्त तक बंद रहेंगे स्कूल
कोरोना महामारी के प्रकोप को देखते हुए मध्यप्रदेश में सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूल अब 31 अगस्त 2020 तक रहेंगे। इससे पहले स्कूल को 30 जुलाई तक बंद रखने का फैसला किया गया था।
बता दें कि सीएम शिवराज ने आज अस्पताल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में शिक्षा विभाग की गतिविधियों तथा नई शिक्षा नीति के संबंध में प्रदेश में की जाने वाली कार्रवाईयों संबंधी बैठक ली।
