फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Preparations To Give Losers Ministers in by election to give Place In Corporates by Shivraj singh chouhan

मध्यप्रदेश: हारे मंत्रियों को निराश न होने देंगे शिवराज, निगम-मंडलों में पाएंगे मुकाम

Thu, 19 Nov 2020 10:17 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 19 Nov 2020 10:17 AM IST
विज्ञापन
Preparations To Give Losers Ministers in by election to give Place In Corporates by Shivraj singh chouhan
इमरती देवी - फोटो : एएनआई

मध्यप्रदेश में हाल ही में हुए उपचुनावों में कई मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा है। उनकी निराशा दूर करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अब उन्हें निगम-मंडलों में जगह देने की तैयारी कर ली है। उपचुनाव में हारने वाले मंत्रियों में एंदल सिंह कंसाना, इमरती देवी और गिर्राज दंडोतिया मुख्य रूप से शामिल हैं। 

विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी मिलेगा
शिवराज सरकार हारे मंत्रियों को निगम-मंडलों में जगह देने के साथ ही उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी दे सकती है। बताया गया है कि इमरती देवी को महिला वित्त एवं विकास निगम और दंडोतिया को हाउसिंग बोर्ड में जगह मिल सकती है। हालांकि, इसके लिए पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पार्टी स्तर पर चर्चा करेंगे, इसके बाद ही आखिरी निर्णय लिया जाएगा। 
विज्ञापन


पुनर्वास तय होने पर ही देंगे इस्तीफे
एंदल सिंह कंसाना ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है, जिसे अभी मंजूरी मिलना बाकी है। वहीं, इमरती देवी और गिर्राज ने अभी इस्तीफा नहीं दिया है। सूत्रों ने बताया है कि पुनर्वास का मामला तय होने के बाद ही ये दोनों नेता अपना इस्तीफा राज्यपाल को भेजेंगे। बताया गया है कि उपचुनाव में जीत हासिल करने वाले नारायण पटेल और सुमित्रा देवी कास्डेकर को भी निगम-मंडल अथवा आयोग में बैठाया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बसपा विधायक रामबाई को भी यह है उम्मीद
दूसरी तरफ, बसपा विधायक रामबाई एक बार फिर अपने बयानों को लेकर चर्चा में आ गई हैं। दरअसल, उन्होंने संकेत दिया है कि वह अगला चुनाव भाजपा से लड़ सकती हैं। उन्होंने कहा कि मैं अगला चुनाव भाजपा से लडूंगी। रामबाई ने मंत्रिमंडल में शामिल होने को लेकर कहा कि सबको पता है कि मंत्री पद तो नहीं मिलेगा, लेकिन भूपेंद्र सिंह और नरोत्तम मिश्रा की जुबान पर भरोसा है, निगम-मंडल मिल सकता है। मंत्री का दर्जा भी रहेगा।

वीडी शर्मा ने की केंद्रीय मंत्रियों व सिंधिया से मुलाकात
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बुधवार को दिल्ली में संसद की दो कमेटियों की बैठक में हिस्सा लिया। इसके बाद उन्होंने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, धर्मेंद प्रधान और राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की। बताया गया है कि जल्द ही शर्मा अपनी टीम की घोषणा कर सकते हैं। 


गौरतलब है कि पांच प्रदेश महामंत्रियों का एलान हो चुका है। अब प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश मंत्री समेत अन्य पदों को भरा जाना बाकी है। वहीं, प्रदेश महामंत्री की तरह उपाध्यक्ष के पद को लेकर भी खींचतान जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed