फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Mayor tells officials, "You don't do your work; it damages the government's image."

इंदौर : मेयर ने अफसरों से कहा-आप काम नहीं करते हो, इमेज सरकार की खराब होती है

Thu, 29 Oct 2026 01:45 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Thu, 29 Oct 2026 01:45 PM IST
सार

इंदौर के सुदामा नगर में बाउंड्रीवॉल निर्माण की फाइल लंबे समय से अटकी होने पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि आप लोग जनता के काम नहीं करते और छवि सरकार की खराब होती है।

विज्ञापन
Indore: Mayor tells officials, "You don't do your work; it damages the government's image."
महापौर पुष्यमित्र भार्गव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुदामा नगर क्षेत्र में बाउंड्रीवॉल निर्माण की फाइल अटकने पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव अधिकारियों पर भड़क गए। उन्होंने कहा कि आप लोग जनता के काम नहीं करते और इमेज सरकार की खराब होती है। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लेने के निर्देश भी दिए।

विज्ञापन

 

दौरे पर निकले महापौर ने काम शुरू नहीं होने पर अधिकारियों से कहा कि विकास कार्यों की फाइलें दफ्तरों में अटकी हैं और जनता परेशान हो रही है। आप लोग कागज-कागज खेलते रहते हो और यहां जनता परेशान होती रहती है। आपके कारण सरकार की छवि खराब होती है।

विज्ञापन

 

महापौर अपने नियमित सुबह के दौरे के दौरान स्थानीय पार्षद जीतू राठौर के साथ क्षेत्र में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों का जायजा लिया। क्षेत्र में हो रहे ड्रेनेज लाइन के काम में ठेकेदार की लापरवाही की शिकायतें सामने आईं। वहीं, ए सेक्टर के बगीचे की बाउंड्रीवॉल का टेंडर होने के बावजूद वर्कऑर्डर की फाइल लंबे समय से अटकी होने का मामला भी सामने आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बाउंड्रीवॉल के मामले में नाराजगी जाहिर करते हुए महापौर ने मौके पर ही संबंधित फाइल और अपर आयुक्त श्रृंगार श्रीवास्तव सहित अधिकारियों को बुलवाकर जवाब तलब किया। महापौर ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जब काम होना ही नहीं था, तो उसका प्रस्ताव कैसे बन गया? टेंडर किस आधार पर हुआ और वर्कऑर्डर तक प्रक्रिया कैसे पहुंची? उन्होंने स्पष्ट किया कि पूरे मामले की जांच होनी चाहिए, ताकि यह पता चल सके कि देरी के लिए जिम्मेदार कौन है।


 

महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे सभी प्रकरणों की सूची तैयार की जाए, जिनकी फाइलें बिना उचित कारण लंबित हैं। इन मामलों की जांच कराकर नगर निगम आयुक्त के समक्ष रखा जाए और फिर एमआईसी में रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed