{"_id":"5c429b8dbdec224bf101ec97","slug":"prahlad-bandhwar-murder-police-arrested-accused-manish-bairagi-from-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: भाजपा के कद्दावर नेता प्रह्लाद बंधवार की हत्या का आरोपी भाजपा कार्यकर्ता गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: भाजपा के कद्दावर नेता प्रह्लाद बंधवार की हत्या का आरोपी भाजपा कार्यकर्ता गिरफ्तार
Sat, 19 Jan 2019 09:07 AM IST
अमर शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 19 Jan 2019 09:07 AM IST
विज्ञापन
बंधवार की हत्या करने वाला मनीष बैरागी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदसौर नगर पालिका अध्यक्ष और भाजपा के कद्दावर नेता प्रह्लाद बंधवार को शुक्रवार को बीच चौराहे में गोली मार दी गई थी। उनकी हत्या के आरोप में पुलिस ने मनीष बैरागी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे पुलिस ने राजस्थान के प्रतापगढ़ से गिरफ्तार किया है। वह खुद भाजपा का कार्यकर्ता है। पुलिस उसे मंदसौर लेकर आई है।
विज्ञापन
आरोपी मनीष पर पहले से ही हत्या की कोशिश करना, अपहरण और आधा दर्जन से ज्यादा दूसरे अपराधों के आरोप लगे हैं। बंधवार को गुरुवार शाम को बाइक सवार ने कनपटी पर तीन गोलियां मारी थी। बंधवार पर तब हमला किया गया जब वह जिला सहकारी बैंक के सामने खड़े थे। उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। वह नेता का करीबी हुआ करता था।
विज्ञापन
एक जमीन के पट्टे को लेकर विवाद हुए विवाद में बंधवार को गोली मारी गई थी। जानकारी के अनुसार वारदात को अंजाम देने से पहले बैरागी ने बंधवार से भाजपा नेता लोकेंद्र यादव की दुकान पर मुलाकात की थी। बैरागी ने बंधवार से जय श्री राम कहा। इसी बीच दोनों में किसी बात को लेकर तीखी बहस शुरू हो गई। इसके बाद बैरागी ने पिस्तौल निकालकर बंधवार की कनपटी पर तीन गोली मार दी।
विज्ञापन
बंधवार को गोली मारने के बाद बैरागी घटनास्थल पर ही अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर वहां से फरार हो गया था। मौके पर मौजूद लोगों ने नगर पालिका अध्यक्ष को पहचाना और टैक्सी से जिला अस्पताल पहुंचाया था। जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया था।
बंधवार का राजनीतिक करियर
20 जून 1962 को जन्मे प्रहलाद बंधवार भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता थे। वह 80 के दशक से पार्टी से जुड़े थे। 1987 से 1992 में भाजयुमो में जिला महामंत्री रहे। इस दौरान 1997-98 से 2003 तक भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष का पद भी संभाला था। बाद में भाजपा जिला महामंत्री भी रहे। 2005 में पहली बार उन्हें भाजपा ने नगर पालिका अध्यक्ष के लिए मैदान में उतारा था। उस समय वे कांग्रेस के पूर्व विधायक नवकृष्ण पाटिल को लगभग 13 हजार मतों से हराकर विजयी हुए थे। इसके बाद 2010 को नपाध्यक्ष पद से हटने के बाद जिला महामंत्री बने थे, फिर दिसंबर 2015 में हुए नपा चुनाव में पार्टी ने फिर से बंधवार को नपाध्यक्ष का उम्मीदवार बनाया था। इस बार उन्होंने सोमिल नाहटा को लगभग 6700 मतों से पराजित किया था। इसके बाद से अभी उनका कार्यकाल चल ही रहा था।
Madhya Pradesh BJP leader Prahlad Bandhwar murder case: Police in Rajasthan's Pratapgarh have arrested accused Manish Bairagi. He is a BJP worker. pic.twitter.com/nfgZjzJUOu
— ANI (@ANI) January 19, 2019
