फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Pragya Singh spoke on love jihad: Bhopal MP said - love jihad is leprosy for the country, the innocence of Hindus is being taken advantage of

लव जिहाद पर बोलीं प्रज्ञा सिंह: भोपाल सांसद ने कहा- लव जिहाद देश के लिए कोढ़ है, हिंदुओं के भोलेपन का उठाया जा रहा फायदा

Wed, 26 Jan 2022 06:09 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 26 Jan 2022 06:09 PM IST
सार

भोपाल से सांसद प्रज्ञा सिंह ने लव जिहाद पर बयान दिया है। उन्होंने हिंदू और मुस्लिम परिवारों से इसे लेकर सजग रहने की अपील भी की है।
 

विज्ञापन
Pragya Singh spoke on love jihad: Bhopal MP said - love jihad is leprosy for the country, the innocence of Hindus is being taken advantage of
Bhopal: भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ने लव जिहाद पर बयान दिया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल से सांसद प्रज्ञा सिंह ने लव जिहाद पर बयान दिया है। उन्होंने हिंदू और मुस्लिम परिवारों से इसे लेकर सजग रहने की अपील भी की है।
विज्ञापन


दरअसल भोपाल में निकाली जा रही तिरंगा यात्रा में सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने भी हिस्सा लिया था। पत्रकार से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि लव जिहाद देश के लिए कोढ़ है। हिंदुओं के भोलेपन का फायदा उठाया जा रहा है। जो हमारी संस्कृति को नहीं समझते उन्हें देश से हटा देना चाहिए। ये लोग घात कर रहे हैं।
प्रज्ञा सिंह ने कहा कि हिंदू परिवारों से मेरा आग्रह है कि बच्चियों को संस्कार दें। मुस्लिम समुदाय अपने परिवार में देखें कहीं लव जिहाद तो नहीं पनप रहा। अगर ऐसे मामले सामने आते रहे तो फिर ऐसे ही मामलों पर हिंदू समाज विद्रोह के लिए खड़ा होता है।
विज्ञापन


प्रज्ञा सिंह ने वंदे मातरम और भारत माता की जय नहीं बोलने वालों को नसीहत दी। सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ने कहा कि भारत में कुछ लोग नहीं समझते देशभक्ति। बुद्धिहीन लोग भारत माता की जय और वंदे मातरम नहीं बोलते। ऐसे लोग देश विरोधी और देश द्रोही हैं। कुछ लोग स्वतंत्रता का सही मतलब नहीं समझते। स्वतंत्रता का मतलब देश विरोधी बातें बोलना, देश विरोधा नारे लगाना, देश के ध्वज का सम्मान नहीं करना नहीं होता। ऐसा करना देश द्रोह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed