फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Posters proclaiming Kamal Nath and his son Nakul Nath missing seen in Chhindwara Madhya Pradesh

छिंदवाड़ा में कमलनाथ-नकुलनाथ के लापता होने के पोस्टर, खबर देने वाले को 21 हजार का इनाम

Tue, 19 May 2020 05:34 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 19 May 2020 05:34 PM IST
विज्ञापन
Posters proclaiming Kamal Nath and his son Nakul Nath missing seen in Chhindwara Madhya Pradesh
छिंदवाड़ा में लगे पोस्टर - फोटो : ट्विटर

पूरे देश में जारी लॉकडाउन के बीच मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में ऐसे पोस्टर लगाए गए हैं जिनमें राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ और उनके बेटे व सांसद नकुलनाथ के लापता होने की बात कही गई है। पोस्टर में दोनों की खबर देने वाले को 21 हजार रुपये का इनाम देने का दावा किया गया है। बता दें कि छिंदवाड़ा को कमलनाथ का गढ़ माना जाता है। इस क्षेत्र में कमलनाथ की अच्छी पकड़ है और वह फिलहाल यहां से विधायक हैं। वहीं, 2019 के लोकसभा चुनाव में उनके बेटे ने यहां से जीत दर्ज की थी। 

विज्ञापन


छिंदवाड़ा में कई जगह देखे गए इन पोस्टर में दोनों की तस्वीर भी है। इसमें लिखा है, ' ऐसे संकट के समय में छिंदवाड़ा की जनता अपने लापता विधायक और सांसद को ढूंढ रही है। जो उन्हें यहां लेकर आएगा उसे 21 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।' इसके साथ ही पोस्टर पर हिंदी फिल्म के एक गीत की पंक्ति 'चिट्ठी न कोई संदेश' भी लिखी हुई थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई में व्यस्त हैं कमलनाथ : भाजपा

भाजपा नेता पंकज चतुर्वेदी ने कहा कि कमलनाथ और नकुलनाथ इन दिनों कोरोना वायरस के खतरे को लोकर लोगों को बहुत ज्ञान दे रहे थे। लेकिन अब जमीनी स्तर पर वह क्या कर रहे हैं? समस्या यह है कि कमलनाथ कांग्रेस में जारी अंदरूनी लड़ाई में व्यस्त हैं। उनके पास छिंदवाड़ा के लिए समय नहीं है। वह अपनी विधानसभा में तभी पहुंचेंगे जब चुनाव नजदीक होंगे। 

भाजपा बताए शिवराज कितनी बार अपने क्षेत्र में गए : कांग्रेस

वहीं, मध्यप्रदेश कांग्रेस के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने कहा कि भाजपा को यह बताना चाहिए कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लॉकडाउन के दौरान कितनी बार अपने विधानसभा क्षेत्र बुधनी का कितनी बार दौरा किया। सलूजा ने दावा किया कि चौहान एक बार भी भोपाल से बाहर नहीं गए हैं। 

दूसरी ओर स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने इस पोस्टर को लेकर पुलिस से शिकायत करते हुए एक ज्ञापन सौंपा है। छिंदवाड़ा कोतवाली पुलिस स्टेशन के इंचार्ज विनोद कुशवाहा ने कहा कि मामले में जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed