Poster War In MP: बुरहानपुर में लगे शिवराज के पोस्टर, PhonePe ने जताया एतराज, कांग्रेस से कहा- लोगो हटाओ
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले शुरू हुआ पोस्टर वॉर थमने का नाम नहीं ले रहा। पिछले हफ्ते भोपाल से शुरू हुआ पोस्टर वॉर प्रदेश के कई शहरों में पहुंच चुका है। अब बुरहानपुर में भी सीएम शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ पोस्टर लगे दिखे। इसमें लिखा है कि 50 फीसदी लाओ, PhonePe काम कराओ। बीजेपी नेताओं का कहना है, यह बौखलाहट है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर आरोप-प्रत्यारोप के पोस्टर क्यूआर कोड के साथ अज्ञात लोगों ने चस्पा किए थे। ऐसे ही पोस्टर अब बुरहानपुर शहर में भी लगे हैं। अज्ञात लोगों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के फोटो लगे पोस्टर लगाए हैं। यह पोस्टर शनवारा रोड, बस स्टैंड रोड, कृषि मंडी, सहित अन्य जगह यह पोस्टर नजर आ रहे हैं। दरअसल, जगह-जगह चस्पा इन पोस्टरों में 50 प्रतिशत लाओ फोन पे काम कराओ लिखा है। साथ ही क्यूआर कोड भी दिया गया है। नगर में दीवारों, गुमटियों में यह पोस्टर सोमवार से दिखाई दे रहे हैं।
पेमेंट कंपनी फोनपे ने कांग्रेस के इन पोस्टरों पर आपत्ति जताई है। उसने कहा कि राजनीतिक हो या गैर-राजनीतिक, फोनपे को अपने ब्रांड लोगो के अनधिकृत उपयोग पर आपत्ति है। हम किसी भी राजनीतिक अभियान या पार्टी से नहीं जुड़े हैं। फोन पे लोगो हमारा रजिस्टर्ड ट्रेडमार्क है और फोन पे की बौद्धिक संपदा अधिकारों के अनधिकृत उपयोग पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। हम मध्य प्रदेश कांग्रेस से अनुरोध करते हैं कि हमारे ब्रांड लोगो और कलर का इस्तेमाल जिन पोस्टरों और बैनरों पर किया गया है, उन्हें तत्काल हटा लें।
PhonePe objects to the unauthorized usage of its brand logo, by any third party, be it political or non-political. We are not associated with any political campaign or party.
विज्ञापन विज्ञापन— PhonePe (@PhonePe) June 26, 2023
भाजपा नेता बोले...
बुराहनपुर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे का कहना है कि इससे कुछ होने वाला नहीं है। यह बौखलाहट के सिवा कुछ नहीं है। भाजपा की छवि खराब करने का प्रयास है, हालांकि इससे कुछ होने वाला नहीं है। दूसरा दल आपसी गुटबाजी में ही उलझा हुआ है। हमारी सरकार ने विकास कार्य कराए हैं, जनता उन्हें जानती है। विकास के दम पर ही हम आने वाले समय में जनता के बीच में जाएंगे, जिन लोगों ने भी दीवारों पर इस तरह के पोस्टर लगाए हैं, वह गलत है। एक बार मैं उसे समझ लूं फिर आगे तय किया जाएगा कि क्या करना चाहिए।
क्या लिखा है पोस्टर पर...
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पोस्टर लगे हैं। इनमें फोन पे स्कैनर के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तस्वीर लगी हुई है। इसके ऊपर लिखा है 50 प्रतिशत लाओ, काम कराओ। यह पोस्टर किसने लगाए अभी पता नहीं चल सका है। इससे पहले 23 जून को पूर्व सीएम कमलनाथ के पोस्टर लगे थे। इसमें उनको वांटेड और करप्शननाथ बताया गया था। इसमें कांग्रेस सरकार के 15 महीने के अधूरे वादों को गिनाया गया था। इसे कांग्रेस ने भाजपा की चाल बताया था। इसके बाद शाम को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के घोटाला राज के पोस्टर सामने आए थे।
ग्वालियर में बीजेपी नेताओं ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराया मामला
विधानसभा चुनाव से पहले ही नगर में भाजपा और कांग्रेस के बीच पोस्टर वार शुरू हो गया है। नगर के प्रमुख चौराहे फूलबाग पर सोमवार सुबह पोस्टर नजर आए, जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के चित्र के साथ लिखा था 50 प्रतिशत लाओ फोन पे काम कराओ। उसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के पोस्टर चौराहों नजर आने लगे। इन पर पे-नाथ लिखा होने के साथ क्यूआरकोड है। फिलहाल, पड़ाव थाने में भाजपा नेताओं द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पोस्टर चिपकाने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
सतना में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के पोस्टर चस्पा हुए...
सतना शहर में सीएम शिवराज सिंह चौहान की तस्वीर और क्यूआर कोड वाले पोस्टर सामने आए हैं। इन पोस्टरों में 50% लाओ Phone pe काम कराओ लिखा है। क्यूआर कोड के अंदर ही लगी शिवराज की फोटो के नीचे अंग्रेजी में मामा एक्सेप्टेड भी लिखा है। ये पोस्टर संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन से कुछ ही फासले पर स्थित धवारी चौराहे पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा के नीचे और शहर के फ्लाई ओवर के खंभों समेत कई अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी चस्पा किए गए हैं।
