फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Pose with a toilet to get hitched in MP district

टॉयलेट के साथ होगी फोटो तभी कह पाएंगे, 'मुझसे शादी करोगी?'

Tue, 21 May 2013 12:18 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 21 May 2013 12:18 PM IST
विज्ञापन
Pose with a toilet to get hitched in MP district

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में शादी के लिए कई दूल्हे टॉयलेट सीट के साथ तस्वीर खिंचाते दिख सकते हैं।

विज्ञापन


यहां सरकारी योजना के तहत सामूहिक विवाह योजना के लिए यह तस्वीर एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है।

यहां स्थानीय प्रशासन ने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत किए जाने वाले किसी भी विवाह के लिए इस तस्वीर को अनिवार्य जरूरतों में शामिल किया है।

इसी के आधार पर किसी भी व्यक्ति को इस योजना का कोई लाभ मिल सकेगा।

शौचालयों की समस्या के चलते पहले यहां निर्देश दिए गए थे। योजना के तहत किसी भी विवाह के लिए लड़के के घर में शौचायल होना अनिवार्य था और उसके लिए उसे एक एफिडेविट भी बनाकर देना था।

अब शौचालय की समस्या के समाधान के लिए इस तस्वीर को अनिवार्य किया गया है, जिसमें लड़के को अपने घर के शौचालय के साथ तस्वीर खिंचा कर देनी होगी।

टाइम्स ऑफ इंडिया
के मुताबिक जिले के कलेक्टर कवीन्द्र कियावट ने बताया कि, "नए सुधार के चलते हमने इस बात की पूरी कोशिश की है कि किसी प्रकार की कोई गलती या धोखा न हो। इसमें न सिर्फ घर के शौचालय बल्कि लड़के की घर के शौचालय के साथ की तस्वीर शामिल है।"
विज्ञापन


मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत जो भी विवाह होता है, उसमें 1.5 लाख रुपए की राशि और कुछ उपहार दिए जाते हैं।

सीहोर के डिजिटल स्टूडियो के मालिक देवेंद्र मैथिल ने बताया कि,"लोग अब फोन या डिजिटल कैमरे से खींची हुई ऐसी तस्वीरो को धुलवाने आते हैं।"

जिले के सोशल जस्टिस डिपार्टमेंट के प्रमुख के.पी. त्रिपाठी का कहना है कि," मुख्यमंत्री की उपस्थिति में हाल में 184 जोड़ों का विवाह करवाया गया है। हर मामले में इस बात को सुनिश्ति किया है कि लड़के के घर में शौचालय हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed