फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   portion of footover bridge at Bhopal railway station collapsed, many people injured in this incident

मध्यप्रदेश: भोपाल रेलवे स्टेशन पर ढहा फुटओवर ब्रिज का एक हिस्सा, 7-8 लोग घायल

Thu, 13 Feb 2020 11:21 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 13 Feb 2020 11:21 AM IST
विज्ञापन
portion of footover bridge at Bhopal railway station collapsed, many people injured in this incident
भोपाल रेलवे स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज गिर गया है - फोटो : ANI

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पुराने रेलवे स्टेशन पर गुरुवार सुबह फुटओवर ब्रिज (एफओबी) का एक हिस्सा ढह गया। जिसके कारण लगभग सात-आठ लोग घायल हुए हैं। घटना के समय स्टेशन पर काफी लोगों की भीड़ थी। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन


पश्चिम मध्य रेलवे, जबलपुर मुख्यालय की मुख्य जनसंपर्क अधिकारी प्रियंका दीक्षित ने बताया कि हादसे में गंभीर रुप से घायल व्यक्ति को सरकारी हमीदिया अस्पताल में भर्ती किया गया है। उन्होंने बताया कि हादसा सुबह करीब 9 बजे हुआ, जब प्लेटफार्म 2 और 3 को जोड़ने वाले एफओबी के रैंप का एक हिस्सा गिर गया। 
विज्ञापन


हादसे में रैंप पर खड़े आठ लोग घायल हो गए। घायलों का प्रायवेट अस्पताल चिरायू में उपचार किया जा रहा है। रेलवे के डॉक्टर चिरायू और हमीदिया दोनों अस्पतालों में घायलों की सहायता के लिए मौजूद हैं। भोपाल रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी आई ए सिद्दीकी ने बताया कि भोपाल रेलवे मंडल प्रबंधक उदय बोरवनकर ने हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




घटना पर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी आईए सिद्दीकी ने कहा, 'फुटओवर ब्रिज का एक छोटा सा स्लैब ढह गया है। सात-आठ लोग घायल हुए हैं। किसी को गंभीर चोट नहीं लगी है और न ही कोई हताहत हुआ है। हम मामले की जांच करेंगे और घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।'  
 

सिद्दीकी ने बताया कि दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं राज्य के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस हादसे पर दुख: व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, ‘भोपाल रेलवे स्टेशन पर एक फुटओवर ब्रिज के एक हिस्से के गिरने से हुआ हादसा बेहद दुःखद। हादसे में कुछ लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना। प्रशासन को घायलों के समुचित इलाज और हरसंभव मदद के निर्देश।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed