{"_id":"620b667755a4791c7e7ba14b","slug":"politics-over-obc-quota-in-mp-vishvas-sarang-says-kamalnath-is-spending-money-for-his-own-felicitation","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी में OBC आरक्षण पर सियासत: विश्वास सारंग बोले- खुद के पैसों से माला खरीदकर अपना सम्मान करवा रहे हैं कमलनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी में OBC आरक्षण पर सियासत: विश्वास सारंग बोले- खुद के पैसों से माला खरीदकर अपना सम्मान करवा रहे हैं कमलनाथ
Tue, 15 Feb 2022 02:08 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Tue, 15 Feb 2022 02:08 PM IST
सार
मध्य प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को लेकर सियासत गरमा गई है। हर पार्टी अपने आपको ओबीसी वर्ग की सबसे बड़ी हितचिंतक साबित करने में जुटी है। इसे लेकर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने आ गए हैं।
विज्ञापन
विश्वास सारंग मीडिया से बातचीत करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश में ओबीसी आरक्षण पर सियासत एक बार फिर गरमा गई है। प्रदेश में ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण लागू किए जाने पर पिछड़ा वर्ग संगठन से जुड़े पदाधिकारी पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ का सम्मान कर रहे हैं। इस पर राज्य के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने तंज कसा कि कमलनाथ खुद के पैसों से माला खरीदकर सम्मान करवा रहे हैं।
पत्रकारों से चर्चा के दौरान सारंग ने कहा कि ओबीसी आरक्षण में टांग अड़ाने का काम कांग्रेस और कमलनाथ ने किया था। उन्हें उसी मंच से खेद जताना चाहिए। वे उस मंच से ओबीसी वर्ग से क्षमा मांगे कि जब पंचायत चुनाव हो रहे थे तब उन्होंने और उनकी पार्टी के नेताओं ने ओबीसी आरक्षण के खिलाफ कोर्ट में याचिका लगाई। इस कारण पंचायत चुनाव नहीं हो सके। अब खुद के पैसे से माला खरीदना और खुद के गले में डलवाना ऐसी राजनीति प्रदेश में नहीं चलेगी। भाजपा का स्पष्ट मत है कि सामाजिक समरता के साथ ओबीसी का सम्मान, एससी-एसटी का सम्मान और सामान्य वर्ग का सम्मान। हम एकरूपता के साथ कल्याण और विकास की राजनीति को आगे बढ़ा रहे है। कमलनाथ और कांग्रेस ने तो ओबीसी वर्ग समेत सभी वर्गों पर केवल कुठाराघात ही किया है।
कमलनाथ ने गुहार लगाई तब बन सके स्टार प्रचारक
सारंग ने कांग्रेस नेताओं के उत्तर प्रदेश चुनाव के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में नाम आने पर कहा कि चुनाव के दो चरण निकल गए। तब कमलनाथ ने पार्टी के आलाकमान से कहा कि हमारी इज्जत रख लो, तब उनका नाम स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया। इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। पांचों राज्यों में कांग्रेस की हालत खराब है। कहीं भी कांग्रेस नहीं दिख रही है।
विज्ञापन
नीमच में पकड़े गए युवक पर होगी कड़ी कार्रवाई
पुलवामा हमले को बाबरी विध्वंस का बदला बताने वाले सोशल मीडिया पोस्ट पर नीमच में एक नाबालिग छात्र को गिरफ्तार किया गया है। इस पर मंत्री सारंग ने कहा कि मध्य प्रदेश में किसी भी तरह की देश-विरोधी मानसिकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिस युवक को नीमच से गिरफ्तार किया गया है, उस पर कड़ी कार्रवाई होगी। साथ ही जांच की जाएगी कि उसके और कौन-कौन साथी हैं। इस तरह की ताकतों को तहस-नहस किया जाएगा।