फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Politics on Sant Ravidas Jayanti in MP: Sarang said – Congress remembers not only Nehru family and corruption, not great men

MP में संत रविदास जयंती पर सियासत: सारंग बोले- कांग्रेस को महापुरुष नहीं सिर्फ नेहरू परिवार और भ्रष्टाचार याद

Wed, 16 Feb 2022 12:54 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 16 Feb 2022 12:54 PM IST
सार

मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस के संत रविदास जयंती मनाने पर निशाना साधा। सारंग ने कहा कि कांग्रेस हर मुद्दे पर राजनीति करना चाहती है। मैं कांग्रेस और कमलनाथ जी से पूछना चाहता हूं कि उनकी 15 महीने की सरकार में उनको महापुरुष क्यों याद नहीं आए।
 

विज्ञापन
Politics on Sant Ravidas Jayanti in MP: Sarang said – Congress remembers not only Nehru family and corruption, not great men
भोपाल: मंत्री विश्वास सारंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में संत रविदास जयंती पर भाजपा और कांग्रेस दोनों को ही दलितों की याद आ रही है। दोनों ही पार्टियां संत रविदास जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन कर रही हैं। बुधवार को चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस के संत रविदास जयंती मनाने पर निशाना साधा। सारंग ने कहा कि कांग्रेस हर मुद्दे पर राजनीति करना चाहती है। मैं कांग्रेस और कमलनाथ जी से पूछना चाहता हूं कि उनकी 15 महीने की सरकार में उनको महापुरुष क्यों याद नहीं आए।
विज्ञापन


उनके प्रति उन्होंने कृतज्ञता ज्ञापित क्यों नहीं की। उनको उस समय तो नेहरू परिवार याद आता था। भ्रष्टाचार याद आता था। 15 महीने की कमलनाथ सरकार में किसी भी महापुरुष से लोग प्रेरणा ले सकें इसके लिए कोई काम नहीं किया गया। सारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के नेतृत्व में भाजपा संत रविदास के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित तो कर ही रही है साथ ही उनके संदेश को नीचे पंचायत तक पहुंचाने का काम भी कर रही है। 
विज्ञापन




कांग्रेस में लोकतांत्रिक व्यवस्था नहीं: मंत्री सारंग  
सारंग ने कहा कि कांग्रेस में कोई लोकतांत्रिक व्यवस्था नहीं है। ओबीसी की तरफ से कमलनाथ के सम्मान समारोह में हाथापाई हो रही है। कांग्रेस में संगठन कहा है। कांग्रेस का घर चलो, घर-घर चलो अभियान फेल हो गया। उन्होंने सदस्यता अभियान चलाया, उसकी पूरी हवा निकल गई। सारंग ने जय-जय कमलनाथ के नारों पर कहा कि वहां नेहरू परिवार की जय जयकार होती है। उनकी  जय जयकार करने की परिपाठी रही है। उनके गुर्गों को ही आगे बढ़ाया गया। कोई भी गरीब परिवार से आगे नहीं बढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed