{"_id":"63cccee89c35404741447e28","slug":"politics-former-municipal-president-joined-hands-with-aam-aadmi-party-was-expelled-by-bjp-a-few-days-ago-2023-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ने थामा आम आदमी पार्टी का हाथ, कुछ दिनों पहले बीजेपी ने किया था निष्कासित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Politics: पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ने थामा आम आदमी पार्टी का हाथ, कुछ दिनों पहले बीजेपी ने किया था निष्कासित
Sun, 22 Jan 2023 11:21 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sun, 22 Jan 2023 11:21 AM IST
सार
मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी का लगातार कद बढ़ता हुआ साफतौर पर देखा जा रहा है। आम आदमी पार्टी अपनी पकड़ बनाते हुए देखी गई है। उसी के तहत उमरिया जिले में नगरपालिका की पूर्व अध्यक्षा उषा कोल ने अब आम आदमी का हाथ थाम लिया है।
विज्ञापन
पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ने थामा आम आदमी पार्टी का हाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी से इस बार वार्ड क्रमांक तीन से संध्या पांडे निर्वाचित हुई थीं। इस बार आम आदमी पार्टी ने पहली बार बिरसिंहपुर पाली से सीट हासिल की थी। उषा कोल पूर्व नगरपालिका की अध्यक्षा भी रह चुकी हैं, जिनका एक बड़ा कद था। लेकिन फिर भी इस बार बीजेपी ने उन्हें पार्षद का भी टिकट नहीं दिया, जिसकी वजह से वह नाराज थीं और अपने वार्ड से निर्दलीय लड़ी और उन्हें जीत भी हासिल हुई।
विज्ञापन
नगर पालिका के पार्षद का टिकट न मिलने पर निर्दलीय लड़कर उन्होंने जीत हासिल की, जिस पर भाजपा ने उन्हें निष्कासित कर दिया। उन्होंने अब आम आदमी की सदस्यता दिल्ली में जाकर ग्रहण कर ली है।
विज्ञापन
एक्टर संभावना सेठ के साथ उन्होंने ली सदस्यता...
नई दिल्ली जाकर सदस्यता लेने में केवल वही बस अकेली नहीं थीं, बल्कि भोजपुरी अभिनेत्री संभावना सेठ ने भी आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। सदस्यता ग्रहण करने में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संदीप पाठक एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
