फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Police took action in Katni and arrested 11 gamblers

MP Crime News: पूर्व जनपद सदस्य के खेत में बिछी थी जुएं की बिसात, पुलिस ने की छापेमारी, 11 जुआरियों को पकड़ा

Mon, 08 Jan 2024 04:57 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 08 Jan 2024 04:57 PM IST
सार

MP Crime News: कटनी में पुलिस ने छापेमारी करते हुए 11 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 52 ताश के पत्तों सहित करीब 1 लाख 7 हजार नगदी भी बरामद की है।

विज्ञापन
Police took action in Katni and arrested 11 gamblers
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश की कटनी पुलिस ने एक बार फिर जुआ फड़ में छापेमार कार्रवाई करते हुए 11 जुआड़ियों को 52 पत्तों के साथ रंगेहाथ पकड़ा है। पूरी कार्रवाई बहोरीबंद थाना क्षेत्र की बताई गई, जहां पूर्व जनपद सदस्य के खेत में काफी लंबे समय से जुआ खेला जा रहा था। मुखबिर से सूचना मिलते ही एसडीओपी अखिलेश गौर, बहोरीबंद थाना प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने अन्य पुलिस बल के साथ मौके पर दबिश दी, जिसके बाद 52 ताश के पत्तों में हार जीत का दांव लगाते हुए 11 आरोपी पकड़े गए।

विज्ञापन


ऐसे हुई गिरफ्तारी
बहोरीबंद थाना क्षेत्र ग्राम कुआं में पूर्व जनपद सदस्य संदीप गौतम की पत्नी पूर्णिमा गौतम के खेत में बने मकान के पीछे बल्फ जलाकर जुआ खेल रहे थे। तभी पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के नेतृत्व में थाना प्रभारी अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने 6 व्यक्तियों को मौके पर दबोच लिया। वहीं अन्य 5 व्यक्ति पुलिस को देखकर भाग निकले, उन्हे भी ताश के पत्तों के साथ धर दबोचा गया। आरोपियों के पास से करीब 1 लाख 7 हजार नगदी बरामद की गई है।
विज्ञापन


इनकी हुई गिरफ्तारी
आरोपियों में गुलाम हुसैन निवासी मिशन चौक कटनी, रज्जू उर्फ राजेश गुप्ता निवासी सिहोरा जिला जबलपुर, उमेश चौबे निवासी तेवरी कटनी, कुलदीप सिंह निवासी कटनी, नीलेश सोनी निवासी गोसलपुर जिला जबलपुर, अकबर खान निवासी खितौला जबलपुर, लकी आसाटी निवासी बुढागर, हरजीत सिंह पंजाबी निवासी गोसलपुर जिला जबलपुर, पराग असाटी निवासी बुढागर जिला जबलपुर, प्रशांत चौरसिया निवासी बुढागर एवं बहोरीबंद थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम कुआ निवासी राकेश गुप्ता उर्फ रक्कु जोकि मुख्य आरोपी बताया गया, उन सभी के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत अलग-अलग दो मामला दर्ज किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed