फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Police took action against illegal sand excavation and transportation

MP Crime News: अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर पुलिस ने की कार्रवाई, दो ट्रैक्टर चालकों के खिलाफ किया मामला दर्ज

Sun, 10 Dec 2023 04:33 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 10 Dec 2023 04:33 PM IST
सार

MP Crime News: जिले की चंदिया पुलिस ने रेत उत्खनन और परिवहन करने वाले अवैध उत्खनन पर कार्रवाई की है। चंदिया पुलिस ने रात के अंधेरे में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन करते दो ट्रैक्टर-ट्रालियों पर कार्रवाई करते हुए चालकों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
Police took action against illegal sand excavation and transportation
अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर पुलिस ने की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमरिया में अवैध रेत उत्खनन पर लगाम कसने के लिए पुलिस ने कार्रवाई की है। बता दें कि चंदिया थाना क्षेत्र में अवैध रेत का उत्खनन लगातार हो रहा था। जहां रेत माफिया सूचना तंत्रों को लगाकर रेत उत्खनन और परिवहन करते थे। वहीं चंदिया पुलिस ने मुखबिरों की सूचना पर रेत उत्खनन कर परिवहन करने वाले बिना नंबर की सोनालिका ट्रैक्टर-ट्रॉली को चंदिया के राजाराम तालाब के पास से जब्त किया है।

विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस
जिसके बाद चालक पवन सिंह गोड पिता हरिदत्त सिंह गोड पतरेई पर मामला दर्ज किया है। वहीं दूसरा ट्रैक्टर चंदिया से निकलने वाले नेशनल हाईवे के पास बांका चौराहा से जब्त किया है। जहां चालक जालिम सिंह गोड पिता राम जियावन गोड पतरेई पर मामला दर्ज किया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed