फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Police found ten year old child who ran away from home due to fear of going to school in Sehore

Sehore: स्कूल जाने के डर से घर से भागे दस साल के बच्चे को पुलिस ने खोजा, परिजनों ने जताया आभार

Wed, 15 Feb 2023 08:57 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 15 Feb 2023 08:57 PM IST
सार

सीहोर में दस दिन पहले एक नाबालिग बच्चा स्कूल जाने के डर से अपने घर से भाग गया था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने सोशल मीडिया का सहारा लेकर मासूम को उज्जैन से खोज निकाला। बच्चा मिल जाने पर माता-पिता ने सीहोर पुलिस का आभार व्यक्त किया है।

विज्ञापन
Police found ten year old child who ran away from home due to fear of going to school in Sehore
आष्टा थाना पुलिस के साथ देवास से बरामद हुआ बच्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के सीहोर में दस दिन पहले घर से भागे दस साल के बच्चे को आष्टा थाना पुलिस ने सोशल मीडिया की मदद से खोज निकाला है। बच्चा स्कूल जाने के डर से अपने घर से अचानक गायब हो गया था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस मासूम की तलाश में जुटी थी। लेकिन सफलता नहीं मिलने पर पुलिस ने सोशल मीडिया का सहारा लेकर मासूम को उज्जैन से खोज निकाला। गुमशुदा नाबालिग के मिलने पर बालक के परिजनों के चेहरे पर  खुशी छा गई। माता-पिता ने सीहोर पुलिस का आभार व्यक्त किया है।

विज्ञापन


ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा बालक को ढूंढ़ निकाला
गुम हुए नाबालिग बालक एवं बालिकाओं की खोज-बीन के लिए पुलिस विभाग की ओर से ऑपरेशन मुस्कान चलाया जा रहा है। इसी के तहत एसपी मयंक अवस्थी नाबालिग बालक-बालिकाओं की बरामदगी और आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार अनुविभागीय अधिकारी तथा समस्त थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों को समय-समय पर दिशानिर्देश दे रहे थे।
विज्ञापन


इस मामले में अमलाहा पुलिस चौकी में चार फरवरी को स्कूल जाने के डर से नाबालिग के घर से भाग जाने की शिकायत दर्ज करवाई गई थी। इस सिलसिले में थाना प्रभारी आष्टा पुष्पेंद्र राठौर के नेतृत्व में सोशल मिडिया पर जारी किए गए पोस्टर के माध्यम से गुमशुदा नाबालिग को खोज निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने सोशल मीडिया की ली मदद
पुलिस के अनुसार पांच फरवरी को भीलखेड़ी सड़क निवासी फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसमें बताया गया था कि मेरा एक लड़का बंटी (बदला हुआ नाम) जिसकी उम्र 10 वर्ष दिनांक चार फरवरी की सुबह करीब नौ बजे स्कूल जाने के लिए सादा ड्रेस में निकला जो शाम तक वापस घर नहीं आया। इस रिपोर्ट पर थाना आष्टा पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

पुलिस के अनुसार गुमशुदा बालक की तलाश चौकी अमलाहा पुलिस ने बालक के घर से करनी शुरू की। जहां से परिजनों ने नाबालिग का जाना बताया था। ग्रामीणों सहित स्कूल के आसपास के रहने वाले लोगों से बालक के बारे में पूछताछ की, लेकिन पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिल सकी। अमलाहा पुलिस टीम ने गांव के हाईवे पर स्थित अनेक ढाबों और सीसीटीवी फुटेज को चेक किया। ताकि बालक के बारे में कोई जानकारी प्राप्त हो सके और उसे ढूंढ़ने में मदद मिले।

इसी दौरान अमलाहा पुलिस ने गुम बालक के पोस्टर को सोशल मीडिया पर जारी किया और लोगों से अपील की कि वे सोशल मीडिया पर उक्त बालक का पोस्टर शेयर करें। जिले के नागरिकों ने अमलाहा पुलिस द्वारा जारी किए गए गुमशुदा बालक के पोस्टर को शेयर किया।

देवास बाल सुधार गृह में रह रहा था बच्चा
इसी बीच अमलाहा पुलिस को सूचना मिली की गुमशुदा बालक उज्जैन पुलिस के पास पहुंचा है। पुलिस को गुम बालक अपने बारे में सही जानकारी नहीं दे रहा था। इस कारण पुलिस ने बच्चे की देखरेख के लिए देवास बाल सुधार गृह को सौंप दिया।


चौकी अमलाहा पुलिस ने बाल सुधार गृह से संपर्क कर वीडियो कॉलिंग के जरिए बच्चे की तस्दीक माता-पिता से करवाई। वीडियो कॉलिंग पर माता-पिता ने जैसे ही बच्चे को देखा उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। गुम बालक को देखते ही परिजनों एव गांव वालों ने सीहोर पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित किया। अमलाहा पुलिस ने बच्चे को विधिवत तौर पर बरामद कर परिजनों को सौंप किया। बच्चे के मिलने पर परिजनों सहित गांव वालों ने सीहोर पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed