फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Police crackdown on illegal sand mining in Rajgarh, three tractor-trolleys, goods worth 15 lakhs seized

MP News: राजगढ़ में अवैध रेत खनन पर चला पुलिस का डंडा, तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली, 15 लाख का माल पकड़ा

Sun, 16 Apr 2023 09:13 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: रवींद्र भजनी Updated Sun, 16 Apr 2023 09:13 PM IST
सार

राजगढ़ पुलिस ने अवैध रेत परिवहन करने वालों पर शिकंजा कस दिया है। ऐसे ट्रैक्टरों को जब्त किया गया है। 

विज्ञापन
Police crackdown on illegal sand mining in Rajgarh, three tractor-trolleys, goods worth 15 lakhs seized
राजगढ़ में पुलिस ने अवैध रेत के ट्रैक्टर पकड़े। - फोटो : अमर

विस्तार

राजगढ़ जिले में पुलिस ने अवैध खनन माफिया के विरुद्ध लगातार अभियान चला रही है। अवैध रूप से रेत परिवहन के लिए इस्तेमाल किए जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए जा रहे हैं। इस क्रम में राजगढ़ जिले की तलेन पुलिस ने दो दिन मे अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहे तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लगभग 15 लाख रुपये से अधिक का माल जब्त किया है।

विज्ञापन


तलेन थाना प्रभारी ने रविवार को उक्त मामले की संपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल को मुखबिर ने सूचना दी थी कि तलेन नेवज नदी से एवं इकलेरा से कुछ व्यक्ति ट्रैक्टर-ट्रॉली मे चोरी से रेत भरकर अवैध रूप से परिवहन कर रहे हैं। उक्त सूचना पर दबिश देकर महिन्द्रा ट्रैक्टर को रेत से भरी ट्रॉली के साथ पकड़ा गया। अवैध रूप से रेत से भरी ट्राली को जब्त कर आरोपी चालक के विरुद्ध आईपीसी की धारा 379 की और खान एवं खनिज (विकास विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 4/21 का प्रकरण कायम किया गया।  
विज्ञापन


उसी क्रम में दिनांक 15.04.23 को मुखबिर द्वारा बताए स्थान तलेन कुरावर रोड पर पहुची। उक्त पुलिस टीम ने दबिश देकर अवैध रूप से रेत से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ा गया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 379 आईपीसी और खान एवं खनिज (विकास विनियमन)अधिनियम 1957 की धारा 4/21 के तहत पृथक-पृथक प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed