फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Police crackdown on chit fund company that lured four times interest, two accused arrested

MP News: 200 दिनों में चार गुना ब्याज देने वाली चिटफंड कंपनी पर पुलिस का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 24 Feb 2023 11:21 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 24 Feb 2023 11:21 AM IST
सार

आरोपी पैसे लेने के बाद निवेशकों को किसी प्रकार का कोई कागजात नहीं दिया करते थे, बावजूद इसके बड़ी संख्या में लोग ब्याज की लालच में आकर अपनी मेहनत की गाढ़ी कमाई फर्जी कम्पनी पर जमा किया करते थे।

विज्ञापन
Police crackdown on chit fund company that lured four times interest, two accused arrested
आरोपी के घर जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटनी पुलिस ने एक चिटफंड कंपनी पर शिकंजा कसते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि कुठला थाना क्षेत्र के पन्ना मोड़ के पास एएसईसी इन्वेस्टमेंट ग्रुप नाम से एक चिटफंड कंपनी 2022 के अक्टूबर माह से संचालित की जा रही थी। जो लोगों से एक मुश्त राशि लेकर उन्हें प्रतिदिन 2% का ब्याज के साथ पूरा पैसा 200 दिनों में वापस करने का लालच देकर फंसा रही थी। 
विज्ञापन


आरोपी पैसे लेने के बाद निवेशकों को किसी प्रकार का कोई कागजात नहीं दिया करते थे, बावजूद इसके बड़ी संख्या में लोग ब्याज की लालच में आकर अपनी मेहनत की गाढ़ी कमाई फर्जी कम्पनी पर जमा किया करते थे। हाल ही में जब आरोपी संचालक ने ब्याज के पैसे देना बंद किए तो लोगों को अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग कुठला थाने पहुंचे और एएसईसी इन्वेस्टमेंट ग्रुप के नाम एफआईआर दर्ज कराई। जब पुलिस ने लोगों से जमा पैसे के कागजात मांगे तो लोगों के पास पैसे देने का कोई सबूत नहीं था। मामले की गंभीरता को देखते हुए कुठला टीआई अरविंद जैन ने मामले को एसपी से अवगत कराते हुए लिखित शिकायत पर जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में गठित टीम ने ऑफिस से लेकर संचालक के घर पर दबिश दी। जांत में पता चला की एएसईसी कंपनी के संचालक विश्वजीत सिंह ने पन्ना मोड़ में अर्जुन दास पटेल के घर को किराए में लेकर ऑफिस खोला था। जहां तलाशी करने पर पुलिस को कोई ठोस सबूत नहीं मिले, जिसके बाद पुलिस आरोपी के पुरैनी स्थित मकान पर दबिश देने पहुंची, मौके से मिले कागजात जब्त करते हुए मुख्य आरोपी विश्वजीत और सह आरोपी ओंकार, धर्मराज सिंह सहित अभिषेक तिवारी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


एसपी सुनील जैन के मुताबिक पूरे प्रकरण में अब तक 24 लोग सामने आ चुके हैं, जिसका 36 लाख चिटफंड कंपनी में फंसा हुआ है। ये लोगों को 200 दिनों में चार गुना पैसा करने का लालच देते थे। मामले पर आरोपी संचालक विश्वजीत सिंह और सह आरोपी ओंकार सिंह, धर्मराज सिंह सहित अभिषेक तिवारी के विरुद्ध धारा 420, 34 भारतीय दण्ड विधान एवं धारा 61(1) मध्यप्रदेश निछपको के हितो का संरक्षण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज करते हुए पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है। वहीं, मुख्य आरोपी विश्वजीत सिंह और अभिषेक तिवारी की तलाश जारी है, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed