फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Police caught ganja smugglers in Satna, seized five bags, was bullying the police

MP News: सतना में पुलिस ने गांजा तस्करों को पकड़ा, पांच बैग जब्त, पुलिस को ही दिखा रहा था धौंस

Mon, 29 May 2023 02:16 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 29 May 2023 02:16 PM IST
सार

सतना जिले के उचेहरा में गांजा तस्करी के मामले में दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर पांच बैग जब्त किए हैं। जिन्हें पकड़ा गया, वह पुलिस पर ही ऊंचे कनेक्शन होने की धौंस दे रहे थे। 
 

विज्ञापन
Police caught ganja smugglers in Satna, seized five bags, was bullying the police
जीआरपी ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सतना जिले के उचेहरा में रेलवे पुलिस ने गांजा तस्करी के शक में दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इनके तीन साथी भागने में कामयाब हो गए। इन युवकों के पास से पांच बैग जब्त किए गए हैं। पकड़े गए युवकों ने पुलिस को ऊंचे कनेक्शन होने की धौंस भी दी गई। हालांकि, जीआरपी ने उन्हें पकड़ा और सतना ले आई।  

विज्ञापन


मामला रविवार दोपहर का है। सारनाथ एक्सप्रेस ट्रेन से उचेहरा रेलवे स्टेशन पर उतरे पांच में से दो युवकों की रेल पुलिस के पेट्रोलिंग दस्ते ने शक के आधार पर पकड़ लिया। पुलिस को देख तीन युवकों ने कोलान बस्ती की तरफ दौड़ लगा दी और भाग निकले। पांच बैगों के साथ दो युवक दबोच लिए गए। इन युवकों को उचेहरा रेलवे स्टेशन के एक कक्ष में बैठाया गया। वहां इन्होंने पुलिस के जवानों को अपनी ऊंची पहुंच का हवाला देते हुए डराने-धमकाने की कोशिश की। उनके फोन पुलिस ने ले लिए थे। इस पर वे यह कहने से भी नहीं चूके कि हमारे फोन दो, फिर देखना तुम्हारे अफसर हमें लेने आएंगे।
विज्ञापन


पकड़े गए युवक देवेंद्रनगर पन्ना के बताए जा रहे हैं। कई प्रभावशालियों के साथ इनकी तस्वीरें भी सामने आई हैं। हालांकि, ये कौन हैं और इनके पास से क्या मिला है, इसकी आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी जीआरपी या आरपीएफ ने नहीं दी है। इनके बैग में गांजा मिलने की बात कही जा रही है। ये देवेंद्रनगर के किसी पाठक से जुड़े हैं जो इनके गिरोह के सरगना है। इनके नेटवर्क में आठ से अधिक लड़के हैं जो गांजा और चरस की खेप इधर-उधर पहुंचाते हैं। सतना जीआरपी पकड़े गए दोनों युवकों को सतना ले आई है और उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed