फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Police car's diesel runs out, thief escapes from the spot

Madhya Pradesh: बदमाश को पकड़ने गई पुलिस, रास्ते में सरकारी वाहन का डीजल खत्म, भाग निकला आरोपी

Sat, 08 Oct 2022 09:54 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 08 Oct 2022 09:54 PM IST
सार

दमोह पुलिस एक बदमाश को पकड़ने के लिए गांव जा रही थी, रास्ते में गाड़ी का डीजल खत्म हो गया। जब तक डीजल की व्यवस्था की गई, तब तक बदमाश मौके से फरार हो गया। अब पुलिस के लेट पहुंचने की कहानी गांवभर में चर्चा में है। 

विज्ञापन
Police car's diesel runs out, thief escapes from the spot
पुलिस की गाड़ी में गांववालों ने ट्रैक्टर से निकालकर डीजल डाला। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के दमोह जिले में पुलिस के वाहन का डीजल खत्म होने से बदमाश को भागने का वक्त मिल गया। जब तक डीजल डलवाकर पुलिस मौके पर पहुंचती तब तक बदमाश फरार हो गया था। 
विज्ञापन


दरअसल मामला दमोह जिले के हिंडोरिया थाना के बांदकपुर चौकी अंतर्गत आने वाले ग्राम खमखेरा का है। बताया जाता है कि यहां कंटो आदिवासी नामक युवक से पूरा गांव परेशान है। वह लोगों के साथ मारपीट करता है और चोरी जैसी घटना को भी अंजाम दिया है। ग्रामीणों ने कई बार पुलिस से शिकायत की। शनिवार को जब पुलिस बांदकपुर किसी तरह सरकारी वाहन लेकर बदमाश को पकड़ने गांव पहुंची तो रास्ते में डीजल खत्म हो गया। गांव वालों ने किसी तरह डीजल का इंतजाम किया और जब तक पुलिस बदमाश के पास पहुंचती वह भाग निकला।
विज्ञापन


बता दें कि शुक्रवार रात कंटो आदिवासी ने सागौन की रखवाली करने वाले एक युवक पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गांव की  राशन दुकान के ताले तोड़कर अनाज की चोरी कर ली। जिसकी शिकायत अधिवक्ता धर्मेंद्र चौबे ने डायल 100 से की थी। ग्रामीणों के द्वारा बार-बार जब बांदकपुर चौकी पुलिस से कार्रवाई के लिए कहा और पुलिस सरकारी वाहन लेकर गांव पहुंची तो उसका डीजल खत्म हो गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने अपने ट्रैक्टर से डीजल निकालकर पुलिस वाहन में डाला, लेकिन आरोपी गिरफ्तार नहीं हो पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed