{"_id":"5b2a4bab4f1c1bc2378b4d84","slug":"police-arrested-a-man-for-allegedly-raping-a-four-year-old-in-vidisha-distric-pathari","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश में चार साल की बच्ची से बलात्कार के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मध्यप्रदेश में चार साल की बच्ची से बलात्कार के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,विदिशा
Updated Wed, 20 Jun 2018 09:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में बच्चियों के साथ बलात्कार के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। वहशी आए दिन मासूमों की अस्मत को तार-तार कर रहे हैं। ताजा मामला मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के पठारी गांव का है जहां पर पुलिस ने चार साल की बच्ची से बलात्कार के इल्जाम में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि बलात्कार के आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की छान-बीन में जुट गई है।
विज्ञापन
बता दें कि मध्यप्रदेश में बच्चियों के साथ बलात्कार के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए शिवराज सरकार ने कानून में बदलाव किया है। मध्य प्रदेश में 12 साल या उससे कम उम्र की लड़कियों के साथ बलात्कार के दोषियों को फांसी की सजा देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश कैबिनेट ने रेप के दोषियों की सजा और जुर्माना बढ़ाने के लिए दण्ड संहिता की धारा में संशोधन को भी मंजूरी दी है। इस मंजूरी के साथ ही कैबिनेट ने गैंगरेप के दोषियों को भी मृत्यु दण्ड का प्रस्ताव पारित किया है।
विज्ञापन