फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   poisonous cobra was operated for one hour,doctors of ujjain gave new life to it

जहरिले कोबरा का एक घंटे तक चला ऑपरेशन, उज्जैन के डॉक्टर्स ने दी नई जिंदगी

Fri, 28 Sep 2018 12:02 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला
न्यूज डेस्क,अमर उजाला Updated Fri, 28 Sep 2018 12:02 PM IST
विज्ञापन
poisonous cobra was operated for one hour,doctors of ujjain gave new life to it
सांप का ऑपरेशन

इंसान हो या जानवर जिंदगी दोनो के लिए अनमोल है। दुर्घटना होने पर जहां इंसान, इंसान की मदद नहीं करता वहां एक जानवर को कौन पूछता है? लेकिन उज्जैन के लोगों ने इस धारणा को गलत साबित कर दिया है एक घायल जंतु की ना सिर्फ मदद कर बल्कि उसकी जान बचाने के लिए चिकित्सा मुहैया कर। 

विज्ञापन

 

उज्जैन शहर मेें पहली बार जहरीले कोबरा सांप को बचाने के लिए एक घंटे तक डॉक्टरों ने जटिल ऑपरेशन किया। सड़क पर कार से कुचलने और सरियों से टकराने से सांप के शरीर में दो अलग-अलग स्थानों पर दो और पांच इंच के कट लग थे। सांप को 25 टांके लगाए गए और मरहम-पट्टी की गई। सांप की हालत देख उसका तुरंत ऑपरेशन करने का फैसला लिया गया। कोबरा का ऑपरेशन एक पशू चिकित्सक पवन महेश्वरी और पांच सहकर्मियों ने मिलकर किया है। इस तरह का ऑपरेशन शहर में पहली बार किया गया जिसे लेकर डॉक्टरों में संतोष है। 

विज्ञापन

poisonous cobra was operated for one hour,doctors of ujjain gave new life to it
सांप का ऑपरेशन
पशु चिकित्सक पवन माहेश्वरी के मुताबिक ये कोबरा बहुत ही जहरीला है। उसे गहरे घाव लगे हुए है। डीप इंजरी आने की वजह से टांके केवल उपरी स्कीन पर ही नहीं बल्कि भीतरी भाग में भी लगाए गए हैं। पूरी तरह से स्वस्थ्य होने में एक हफ्ते से भी ज्यादा का वक्त लग सकता है। लेकिन जब तक कोबरा पूरी तरह से ठीक नहीं हो जाता उसे जंगल में नहीं छोड़ा जाएगा।

वन विभाग की टीम सात दिन तक उसकी निगरानी करेगी। तीन दिन तक उसे खाने के लिए कुछ नहीं दिया जाएगा। इसके बाद थोड़ा खाना देंगे। एक सप्ताह बाद उसे जंगल में छोड़ देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed