मध्य प्रदेश: रेहड़ी पटरी वालों के साथ 'स्वनिधि संवाद' करेंगे पीएम मोदी, सीएम भी रहेंगे मौजूद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को मध्य प्रदेश के रेहड़ी पटरी वालों के साथ स्वनिधि संवाद करेंगे। केंद्र सरकार ने एक जून 2020 को प्रधानमंत्री स्वनिधि संवाद योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत कोरोना वायरस से प्रभावित रेहड़ी पटरी वाले दुकानदारों को सहायता दी जाएगी और उन्हें दोबारा रोजगार से जोड़ा जाएगा।
PM Narendra Modi will hold ‘Svanidhi Samvaad’ with street vendors from Madhya Pradesh on 9th September 2020. Govt of India had launched PM SVANidhi scheme on 1st June 2020 to help poor street vendors, impacted by #COVID19, resume livelihood activities: Prime Minister's Office pic.twitter.com/pwXhEstYUJ
— ANI (@ANI) September 8, 2020
इस बारे में प्रधानमंत्री कार्यालय ने बयान भी जारी किया है और कहा है कि मध्य प्रदेश द्वारा इस योजना के तहत साढ़े चार लाख रेहड़ी पटरी वालों का पंजीकरण किया गया है। चार लाख से ज्यादा रेहड़ी पटरी वालों को परिचय पत्र और वेंडर प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं।
बयान में कहा गया है कि मध्य प्रदेश ने पोर्टल पर 2.45 लाख योग्य लाभार्थियों के आवेदन बैंकों के सामने रखे हैं और इनमें से 1.40 लाख रेहड़ी पटरी वालों को 140 करोड़ रुपये की स्वीकृति हो चुकी है। यह कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगा और इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी तीन लाभार्थियों से संवाद भी करेंगे।
