फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   PM Modi will lay the foundation stone of Bansagar and Tumas group water supply scheme on April 24

MP: पीएम मोदी 24 अप्रैल को बाणसागर और टमस समूह जलप्रदाय योजना का करेंगे शिलान्यास, पेयजल संकट से मिलेगी मुक्ति

Mon, 10 Apr 2023 02:00 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 10 Apr 2023 02:00 PM IST
सार

टमस प्रोजेक्ट टमस ग्रामीण समूह जल प्रदाय परियोजना में कुल 630 गांवों को पेयजल दिया जाएगा। इसमें जवा 237, त्योंथर 261 और गंगेव के 66 गांव, नईगढ़ी विकासखंड के 66 गांव शामिल किए गए हैं। इससे 7.04 लाख लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
PM Modi will lay the foundation stone of Bansagar and Tumas group water supply scheme on April 24
पीएम 24 अप्रैल को विंध्य के देंगे सौगात - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को विंध्य क्षेत्र के लगभग 3000 गांवों को पेयजल संकट से मुक्ति दिलाने जा रहे हैं। सतना जिले 2251 गांवों में घर-घर पेयजल सप्लाई किया जाएगा। दरअसल सतना और रीवा जिले को पूरी तरह से पेयजल संकट से मुक्ति दिलाने पीएम मोदी 24 अप्रैल को बाणसागर और टमस समूह जल प्रदाय योजना का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन


इसमें 6000 करोड़ रुपये खर्च कर 33.90 लाख आबादी को पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। इस योजना में रीवा जिला पूरी तरह कवर हो जाएगा तो सतना जिले के शेष तीन ब्लॉक भी लाभान्वित होंगे। तीन योजनाओं का एक साथ शिलान्यास होगा। 6000 करोड़ की यह योजना तीन हिस्से में है। जिसे जलजीवन मिशन के तहत जल निगम पूरा करेगा। पहला हिस्सा सतना बाणसागर ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना फेज 2 है। यह 2319 करोड़ का है। इसमें सतना जिले के 785 और रीवा जिले के 210 गांवों में पेयजल पहुंचाया जाएगा। दूसरा हिस्सा 2319 करोड़ की रीवा बाणसागर ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना है। इसमें रीवा जिले के 1411 गांवों में पेयजल पहुंचाया जाएगा। तीसरा हिस्सा 951 करोड़ रुपये की टमस ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना है, इसमें जिले के 360 गांवों को पेयजल पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन


टमस प्रोजेक्ट टमस ग्रामीण समूह जल प्रदाय परियोजना में कुल 630 गांवों को पेयजल दिया जाएगा। इसमें जवा 237, त्योंथर 261 और गंगेव के 66 गांव, नईगढ़ी विकासखंड के 66 गांव शामिल किए गए हैं। इससे 7.04 लाख लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा, इस प्रोजेक्ट का ठेकेदार एनसीसी लिमिटेड हैदराबाद है। दो साल में प्रोजेक्ट पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रीवा बाणसागर परियोजना इसमें कुल 1411 गांवों को पेयजल लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध दिया जाएगा। इसमें विकासखंड रायपुर कर्चुलियान के 242, रीवा के 107, सिरमौर के 122, मऊगंज के 284, गंगेव के 183 गांव, हनुमना के 293 और नईगढ़ी विकासखंड के 180 गांव शामिल किए गए हैं। इससे 14.47 लाख लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा। इस प्रोजेक्ट का ठेकेदार दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड एंड स्काईवे इंफा प्रोजेक्ट प्रा. लिमिटेड है। दो साल में प्रोजेक्ट पूरा होगा। इसका इंटेक वेल सतना जिले के रामनगर विकास खंड के झिन्ना गांव में बनाया जाएगा।


ऐसी है सतना बाणसागर फेज 2 योजना
सतना बाणसागर फेज 1 में जिले के सोहावल, मझगवां और नागौद विकासखंड छूट गए थे। फेज 2 में इन्हें शामिल कर लिया गया है। इसमें कुल 995 गांवों को पेयजल दिया जाएगा। सोहावल के 238 गांव, मझगवां के 304 और नागौद के 243 गांवों सहित रीवा विकासखंड के 88 और सिरमौर के 122 गांव शामिल किए गए हैं। इससे 12.37 लाख लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed