फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   PM inaugurate Gobar Dhan Plant: CM to attend virtually, Urban Administration Minister will not attend

पीएम ने किया गोबर धन प्लांट का लोकार्पण: सीएम वर्चुअली शामिल हुए, नगरीय प्रशासन मंत्री ने बनाई कार्यक्रम से दूरी 

Sat, 19 Feb 2022 01:24 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 19 Feb 2022 01:24 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंदौर में बायो सीएनजी प्लांट का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़े। नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने इस कार्यक्रम से दूरी बना ली है।

विज्ञापन
PM inaugurate Gobar Dhan Plant: CM to attend virtually, Urban Administration Minister will not attend
पीएम मोदी - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को इंदौर में बने एशिया के सबसे बड़े गोबर धन प्लांट का वर्चुअली लोकार्पण किया। कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र में नाम नहीं होने से नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने दूरी बनाए रखी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह खुद कोरोना पॉजिटिव होने के बावजूद वर्चुअली कार्यक्रम में शामिल हुए। सवाल खड़ा हो रहा है कि मंत्री स्वास्थ्य कारण का हवाला देकर कार्यक्रम से दूरी क्यों बनाई?
विज्ञापन


इंदौर में गोबर धन के लोकार्पण कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेन्द्र सिंह का नाम नहीं होने से भाजपा सरकार में भी गुटबाजी को लेकर चर्चा तेज हो गई है। शुक्रवार देर रात मंत्री के स्वास्थ्य कारणों से कार्यक्रम में शामिल नहीं होने के ट्वीट ने इसको और हवा दे दी है। हालांकि, इस बारे में कोई खुलकर कुछ बोलने को तैयार नहीं है। लोकार्पण आमंत्रण पत्र में राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, मंत्री तुलसी सिलावट, मंत्री उषा ठाकुर, केन्द्र सरकार के राज्य मंत्री कौशल किशोर, प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री ओपीएस भदौरिया, सांसद शंकर लालवानी और इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा का नाम है। इसमें नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेन्द्र सिंह का नाम ही नहीं है। इस पर कांग्रेस प्रवक्ता नरेन्द्र सलूजा ने सवाल किया है कि नगर निगम के कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र में नगरीय प्रशासन मंत्री का नाम ही नहीं है? 
विज्ञापन



  
सीएम वर्चुअली होंगे शामिल 
कोरोना संक्रमित होने के चलते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दोपहर 1 बजे प्रधानमंत्री द्वारा लोकार्पण किए जा रहे कार्यक्रम में शामिल हुए। बता दें यहां पर गीले कचरे से 550 टन बायो सीएनजी रोज बनेगी। प्लांट सौर ऊर्जा से चलेगा। यहां पर बनने वाली गैस से सिटी बस चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस को टांग अड़ाने की आदत हैः सारंग
चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने भूपेन्द्र सिंह का आमंत्रण पत्र में नाम नहीं होने और कार्यक्रम में शामिल नहीं हाेने पर कहा कि मुझे बड़ा आश्चर्य है कि वे किसी कारण कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पा रहे हैं तो कांग्रेस को इसमें गुटबाजी दिख रही है। कांग्रेस को टांग अड़ाने की आदत है। हमारे यहां कार्यक्रम में कोई शामिल नहीं हो रहा तो जरूरी नहीं कि उसका नाम नहीं लिखा, इसलिए वह ऐसा कर रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed