फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   People will be able to worship in Kalchuri temples in Amarkantak, there was a ban for 40 years

Amarkantak: कल्चुरीकालीन रंग महल में स्थित मंदिरों में पूजा कर सकेंगे लोग, न्यायालय ने हटाई 40 साल से लगी रोक

Tue, 20 Sep 2022 11:43 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 20 Sep 2022 11:43 AM IST
सार

अनूपपुर जिले के अपर सत्र न्यायालय राजेंद्र ग्राम ने द्वारिका शारदा पीठ के पक्ष में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कल्चुरीकालीन रंग महल के मंदिरों पर पूजा करने में लगी रोक हटा ली है।

विज्ञापन
People will be able to worship in Kalchuri temples in Amarkantak, there was a ban for 40 years
रंगमहल के मंदिरों में पूजा कर सकेंगे लोग, प्रतिबंध हटा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पवित्र नर्मदा नदी उद्गम स्थल अमरकंटक अपने प्राचीन मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है। पुरातत्व विभाग के अधीन कलचुरीकालीन रंग महल में कई प्राचीन मंदिर स्थित हैं, जिनमें 4 दशकों से दर्शनार्थी पूजा अर्चना नहीं कर पा रहे हैं। अनूपपुर जिले के अपर सत्र न्यायालय राजेंद्र ग्राम द्वारा द्वारिका शारदा पीठ के पक्ष में एक महत्वपूर्ण फैसला दिया गया। 
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अमरकंटक के रंग महल में कर्ण, शिव, पातालेश्वर भगवान शिव, ज्वालामुखी बद्रीनाथ भगवान के मंदिर हैं, जिनमें पूजा पाठ को लेकर करीब 4 दशक से न्यायालय में प्रकरण चल रहा है। तत्कालीन द्वारका शारदा पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वर्गीय स्वामी स्वरूपानंद ने भारत सरकार पुरातत्व विभाग राज्य सरकार के खिलाफ पूजा पाठ की अनुमति की मांग को लेकर सात साल पहले 2015 में अपर सत्र न्यायालय राजेंद्रग्राम में याचिका दर्ज करवाई थी। मंदिर परिसर क्षेत्र और मंदिरों की संपूर्ण देखरेख और पूजा पाठ का उत्तर दायित्व द्वारिका शारदा पीठ का है। यह उल्लेख किया गया था। इस बात को न्यायालय ने स्वीकार करते हुए शनिवार को द्वारिका शारदा पीठ के पक्ष में फैसला दिया। अब रंग महल में स्थित मंदिरों में करीब 40 साल बाद भक्त पूजा अर्चना कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed