{"_id":"6447818f98552dd7ea065c47","slug":"while-dancing-the-congress-mla-put-a-note-in-his-mouth-and-put-it-on-the-mouth-of-the-dancer-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: नाचते-नाचते कांग्रेस विधायक ने मुंह में नोट रखा और राई नर्तकी के मुंह से लगा लिया, आए निशाने पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: नाचते-नाचते कांग्रेस विधायक ने मुंह में नोट रखा और राई नर्तकी के मुंह से लगा लिया, आए निशाने पर
Tue, 25 Apr 2023 01:21 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Tue, 25 Apr 2023 01:21 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में गुनौर विधानसभा सीट से विधायक शिवदयाल बागरी का वीडियो वायरल हो गया है। इसमें वह अपने मुंह में नोट रखकर राई नर्तक के मुंह में दे रहे हैं। इसे लेकर बवाल मच गया है।
विज्ञापन
गुनौर में कांग्रेस विधायक ने राई नर्तकी के साथ डांस किया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पन्ना जिले के गुनौर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक शिवदयाल बागरी का एक वीडियो वायरल हो गया है। इसमें वह राई नर्तक के साथ नाच रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने अपने मुंह में नोट रखा और उसे नर्तक के मुंह में दिया। इसे अभद्रता और अश्लीलता कहते हुए सोशल मीडिया पर प्रचारित किया जा रहा है।
विज्ञापन
गुनौर विधानसभा क्षेत्र में राई नृत्य का प्रोग्राम रखा गया था। वहां गुनौर विधायक शिवदयाल बागरी भी आमंत्रित थे। कुछ देर बाद वहां विधायक को भी नचाया गया। उन्होंने नर्तकी के साथ जमकर कूल्हे मटकाए। हाथ में हाथ डालकर नाच भी किया। फिर समर्थकों के कहने पर अपने मुंह में एक नोट रखा और वह नर्तक के मुंह में दिया। किसी ने इस डांस का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
विज्ञापन
भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने यह वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा कि सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो मध्यप्रदेश के गुनौर से कांग्रेस विधायक शिवदयाल बागरी का बताया जा रहा है। नृत्यांगना के साथ हाथ पकड़कर नृत्य और होंठ से होंठ में नोट दे रहे है विधायकजी। कांग्रेस नेतृत्व बताए कि क्या विधायकजी का यह आचरण उचित है? क्या कांग्रेस उन पर कार्यवाही करेगी?
विज्ञापन
नाचते-नाचते कांग्रेस विधायक ने मुंह में नोट रखा और राई नर्तकी के मुंह से लगा लिया, आए निशाने पर @INCMP @NarendraSaluja @BJP4MP @OfficeOfKNath #MPNews #MadhyaPradeshhttps://t.co/yqFkIPlXPJ pic.twitter.com/BYFCgsWmxm
— Amar Ujala Madhya Pradesh (@AU_MPNews) April 25, 2023
