फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Panna News ›   Outpost in-charge sub-inspector arrested for taking 20 thousand in Panna

Panna: पन्ना में चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर 20 हजार लेते गिरफ्तार, आरोपियों को पकड़ने के लिए मांगी थी रिश्वत

Mon, 05 Dec 2022 04:48 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 05 Dec 2022 04:48 PM IST
सार

पन्ना जिले में एक चौकी प्रभारी प्रकरण में धाराएं बढ़ाने और आरोपियों को गिरफ्तार करने के नाम पर फरियादी से 20 हजार रुपये लेते गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई सागर लोकायुक्त की ओर से की गई। 

विज्ञापन
Outpost in-charge sub-inspector arrested for taking 20 thousand in Panna
पन्ना जिले की हरदुआ पुलिस चौकी के प्रभारी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में पदस्थ पुलिस उप निरीक्षक को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते सागर लोकायुक्त ने गिरफ्तार किया है। फरियादी के प्रकरण में धारा बढ़ाने एवं आरोपियों को गिरफ्तार करने के  एवज में ये रकम मांगी गई थी। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 60 वर्षीय भज्जू पिता स्व. ख़िलइयाँ अहिरवार निवासी ग्राम हरदुआ ने सागर लोकायुक्त को शिकायत की थी। उसने बताया कि 21 अक्टूबर को गांव के कुछ लोगों से उसका विवाद हो गया था। इसकी रिपोर्ट हरदुआ पुलिस चौकी पर की गई थी। मामले में चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर हरिराम उपाध्याय द्वारा प्रकरण में धाराएं बढ़ाने और आरोपियों को गिरफ्तार करने के बदले में 20 हजार रुपयों की मांग की गई। नहीं देने पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही थी। परेशान होकर उसने 2 नवंबर को मामले की शिकायत लोकायुक्त से कर दी थी।
विज्ञापन


लोकायुक्त ने पड़ताल में शिकायत को सही पाया और आरोपी को रंगेहाथ पकड़ने की योजना बनाई। फरियादी को बीस हजार रुपये लेकर चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर हरिराम उपाध्याय के पास हरदुआ चौकी पर भेजा गया। जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम ली, वैसे ही लोकायुक्त की टीम ने उसे धरदबोचा। आगे की कार्यवाही की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed