फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Panna News ›   MP News: Two newborns died due to lack of 108 ambulance in Panna

MP News: पन्ना में 108 एंबुलेंस नहीं मिलने से दो नवजात की मौत, परिजनों को घर में करानी पड़ी प्रसूता की डिलेवरी

Tue, 30 Jul 2024 03:20 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 30 Jul 2024 03:20 PM IST
सार

पन्ना जिले के मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी विद्यासागर उपाध्याय ने कहा कि यह मामला जांच का विषय है। जांच करके पता लगाएंगे कि आखिर 108 एंबुलेंस को फोन किया गया था या नहीं। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

विज्ञापन
MP News: Two newborns died due to lack of 108 ambulance in Panna
प्रसूता का चल रहा इलाज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश शासन द्वारा गरीबों को राहत पहुंचाने और उनके कल्याण के कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। लेकिन, ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले गरीबों को इनका लाभ आज भी नहीं मिल पा रहा है। इस कारण मंगलवार को पन्ना जिले में दो नवजात शिशुओं की मौत हो गई। प्रसूता को रायपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। लेकिन, एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण दो नवजात बच्चों ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


मामला पन्ना जिले के रैपुरा थाना अंतर्गत ग्राम बिलपुरा का है। उदयपाल सेन ने बताया कि 108 एंबुलेंस के लिए उन्होंने 3 बार कॉल किया। लेकिन, एक घंटा बीत जाने के बाद भी एंबुलेंस बिलपुरा गांव नहीं पहुंची। एंबुलेंस वाले ने कहा कि दूर होने के कारण एंबुलेंस नहीं आ सकती। इस कारण परिजनों को प्रसूता की डिलेवरी घर में ही करानी पड़ी, जिससे दो नवजात शिशुओं की मौत हो गई।  
विज्ञापन


उदयपाल सेन ने बताया कि घर की गरीब स्थिति के कारण उनके बड़े भाई रामसजीवन सेन जीवन यापन और पैसा कमाने के लिए बाहर काम करने गए हुए हैं। 108 एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंच पाने के कारण यह घटना घटित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पन्ना जिले के मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी विद्यासागर उपाध्याय ने कहा कि यह मामला जांच का विषय है। जांच करके पता लगाएंगे कि आखिर 108 एंबुलेंस को फोन किया गया था या नहीं। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed