फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Panna News ›   MP News: Auction of diamonds found from shallow diamond mines begins, 76 diamonds kept on the first day

MP News: उथली हीरा खदानों से मिले हीरों की नीलामी शुरू, पहले दिन रखे गए 76 हीरे; कई राज्यों से पहुंचे व्यापारी

Thu, 22 Feb 2024 05:03 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, पन्ना
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, पन्ना Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 22 Feb 2024 05:03 PM IST
सार

नीलामी के पहले दिन हीरा व्यापारियों के लिए हीरों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें हीरा व्यापारियों को हीरे दिखाए गए। इसके बाद पहले दिन की नीलामी शुरू हुई। इसमें 30 ट्रे के माध्यम से 76 नग हीरे नीलामी में रखे गए। 

विज्ञापन
MP News: Auction of diamonds found from shallow diamond mines begins, 76 diamonds kept on the first day
पन्ना में हीरों की नीलामी रखी गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पन्ना जिले में उथली हीरा खदानों से प्राप्त 156 नग हीरों की नीलामी हीरा कार्यालय में गुरुवार से शुरू हो गई है। ये नीलामी 23 फरवरी तक चलेगी। इस नीलामी मे 286.41 कैरेट के छोटे-बड़े उज्ज्वल, मटमैले आदि किस्म के हीरे रखे गए हैं। इनकी अनुमानित कीमत पांच करोड़ रुपये है। 
विज्ञापन


गुरुवार को नीलामी के पहले दिन हीरा व्यापारियों के लिए हीरों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें हीरा व्यापारियों को हीरे दिखाए गए। इसके बाद पहले दिन की नीलामी शुरू हुई। इसमें 30 ट्रे के माध्यम से 76 नग हीरे नीलामी में रखे गए। हीरों की नीलामी में सूरत, गुजरात, मुंबई, राजस्थान आदि स्थानों से हीरा व्यापारी शामिल हुए।
विज्ञापन


बता दें कि इस बार नीलामी में सबसे खास बात यह होगी कि इनमें कई ऐसे नायाब हीरे हैं, जिनकी बोली एक करोड़ या फिर उससे अधिक तक जा सकती है। हीरा अधिकारी ने बताया कि 14.21 कैरेट, 11.88 कैरेट, 9.99 कैरेट, 8.01 कैरेट और 7.90 कैरेट के बड़े हीरे आकर्षण का केंद्र हैं। काफी समय बाद हुई हीरों की नीलामी की वजह से अच्छे राजस्व के आने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed