{"_id":"6633a107356eb240810a915a","slug":"mp-news-amanganj-municipal-council-president-sarika-khatik-arrested-in-panna-for-taking-30-thousand-bribe-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: पन्ना में लोकायुक्त की कार्रवाई, अमानगंज नगर परिषद की अध्यक्ष सारिका 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: पन्ना में लोकायुक्त की कार्रवाई, अमानगंज नगर परिषद की अध्यक्ष सारिका 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
Thu, 02 May 2024 07:50 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 02 May 2024 07:50 PM IST
सार
पन्ना जिले में रिश्वतखोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब तक अधिकारी कर्मचारी रिश्वतखोरी के जाल में फंस रहे थे। लेकिन अब अमानगंज नगर परिषद की अध्यक्ष सारिका खटीक को 30 हजार की रिश्वत लेते हुए सागर लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सारिका खटीक
- फोटो : अमर उजाला
-
- 2
-
Link Copied
विस्तार
मध्यप्रदेश में तमाम प्रयासों की बावजूद सरकारी कार्यालय में रिश्वत रुकने का नाम नहीं ले रही है।लेकिन पन्ना में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें कोई जनप्रतिनिधि पहली बार रिश्वत लेते गिरफ्तार हुआ है।
विज्ञापन
पन्ना जिले की नगर परिषद अमानगंज की अध्यक्ष सारिका खटीक भुगतान के बदले में 30 हज़ार की रिश्वत लेती हुई पकड़ी गई है। शिकायत के बाद सागर लोकायुक्त की टीम ने नगर पंचायत कार्यालय के उनके दफ्तर में ही कार्रवाई की है। शिकायतकर्ता राघवेंद्र राज मोदी ने बताया कि वह जब से अध्यक्ष बनी है, लिफ्टऱ के भुगतान में प्रतिमाह पैसा ले रही थी और यह रकम बढ़ाती जा रही थी। तंग आकर मैंने सागर लोकायुक्त में शिकायत की और 30 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाया, उन्होंने यह राशि अपने बैग में रख ली थी।
विज्ञापन
बता दें, किसी जनप्रतिनिधि के रिश्वत लेते पकड़े जाने का यह पहला मामला है, जिससे हड़कंप मच गया है। वहीं, लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई अभी भी जारी है।
विज्ञापन
