{"_id":"6335144d47fcc87e2f357ee8","slug":"five-diamonds-came-out-from-different-mines-of-panna","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panna: पन्ना की अलग-अलग खदानों से निकले पांच हीरे, जेम्स क्वालिटी के डायमंड की 50 लाख बताई जा रही कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panna: पन्ना की अलग-अलग खदानों से निकले पांच हीरे, जेम्स क्वालिटी के डायमंड की 50 लाख बताई जा रही कीमत
Thu, 29 Sep 2022 09:13 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 29 Sep 2022 09:13 AM IST
सार
पन्ना जिले की अलग-अलग हीरा खदानों से जेम्स क्वालिटी के पांच हीरे निकले हैं। हीरों की कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है। इन हीरो का वजन 18 कैरेट 82 सेंट बताया जा रहा है।
विज्ञापन
अलग-अलग खदानों से निकले 50 लाख के हीरे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश का पन्ना जिला दुनियाभर में अपने बेशकीमती हीरों के लिए जाना जाता है। बुधवार को पन्ना जिले की अलग-अलग हीरा खदानों से जेम्स क्वालिटी के पांच हीरे निकले हैं। हीरों की कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है। इन हीरो का वजन 18 कैरेट 82 सेंट बताया जा रहा है। सभी हीरों को अगले माह 18 तारीख से होने वाली नीलामी में रखा जाएगा। फिलहाल ये हीरा कार्यालय में जमा कराए गए हैं।
हीरा पारखी अनुपम सिंह ने बताया कि पहला हीरा कल्लू सोनकर 6.81 कैरेट पटी ,दूसरा हीरा राजाबाई रैकवार 1.77 कैरेट पटी, तीसरा हीरा राजेश जैन 2.28 कैरेट पटी, चौथा हीरा प्रकाश मजुमदार 3.64 कैरेट जरुआपुर और पांचवा हीरा राहुल अग्रवाल को 4.32 कैरेट पटी खदान क्षेत्र से जमा किया गया। इस तरह 4 हीरे कृष्णा कल्याणपुर पट्टी और एक हीरा जरुआपुर की निजी जमीन से प्राप्त हुआ है। यह सभी हीरे जेम्स क्वालिटी के हैं जिनकी मार्केट में अच्छी खासी कीमत होती है।