फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Diamond found in Uttar Pradesh's JCB driver in Panna

Madhya Pradesh: पन्ना में उत्तर प्रदेश के जेसीबी चालक को मिला हीरा, तीन साल से छान रहे थे खाक

Sat, 24 Sep 2022 07:57 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 24 Sep 2022 07:57 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के जेसीबी चालक की किस्मत चमकी है। उन्हें .60 सेंट का हीरा मिला है। आने वाली नीलामी में इसे रखा जाएगा। जेसीबी चालक दोस्त के कहने पर पिछले तीन सालों से खदान में हीरा तलाश रहे थे।

विज्ञापन
Diamond found in Uttar Pradesh's JCB driver in Panna
पन्ना में जेसीबी चालक को मिला हीरा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश की हीरा नगरी पन्ना में लोगों की किस्मत बदलने की क्षमता है। यहां सैकड़ों लोगों को पन्ना की धरती ने हीरा देकर मालामाल बनाया है। अब उत्तर प्रदेश के जेसीबी चालक की किस्मत चमकी है। उन्हें .60 सेंट का हीरा मिला है। आने वाली नीलामी में इसे रखा जाएगा। जेसीबी चालक दोस्त के कहने पर पिछले तीन सालों से खदान में हीरा तलाश रहे थे। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में रहने वाले अतर सिंह पेशे से जेसीबी ड्राइवर हैं। अंतर सिंह ने बताया कि तीन साल पहले उनके मित्र ने पन्ना में हीरे मिलने की बात कही थी। इसके बाद तीन साल पहले अतर सिंह ने पन्ना के पटी बजरिया में खदान ली थी। तीन सालों से वे यहां खाक छान रहे थे, पर उन्हें कुछ नहीं मिला। वे मन बना चुके थे कि कुछ नहीं मिलने वाला और अब खदान नहीं आएंगे। उम्मीद हार चुके थे। 
विज्ञापन


अतर सिंह ने बताया कि जब घर वापसी का मन बना लिया तो लगा एकबार फिर खदान में किस्मत आजमा ली जाए। इस बार किस्मत पलट गई और उन्हें 0.60 सेंट का उज्जवल किस्म का हीरा मिला। हीरे को अतर सिंह ने हीरा कार्यालय में जमा किया है। हीरा पारखी की मानें तो यह जेम्स क्वालिटी का हीरा है, जो बहुत कम देखने को मिलते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर जवानी का प्रयास बुढ़ापे में सफल
पन्ना में हीरा मिलने की दूसरी कहानी भी सामने आई है। एक मजदूर पुन्ना उर्फ पूरन अहिरवार ने अपनी जवानी में खदान लगाई थी और अब 30 साल बाद बुढ़ापे में उसे 1 कैरेट 10 सेंट का हीरा मिला है। पूरन ने हीरा कार्यालय से पट्टा बनवाकर कृष्णा कल्याणपुर पट्टी में खदान लगाई थी।  पूरन अहिरवार ने बताया कि पहले भी उन्हें हीरे मिले हैं, लेकिन सभी छोटे-छोटे थे। हीरा नीलामी के बाद मिलने वाले पैसों से वह अपने बच्चों की शादी करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed