फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Panna News ›   Car of forest produce employees going to attend herbal fair overturned manager death in Damoh

Road Accident: हर्बल मेला में शामिल होने भोपाल जा रहे लघु वनोपज कर्मचारियों की कार पलटी, प्रबंधक की मौत

Tue, 20 Dec 2022 05:52 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह/पन्ना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह/पन्ना Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 20 Dec 2022 05:52 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में दमोह-पन्ना जिले की सीमा पर सड़क हादसा हुआ है। हादसा पनघट्टा पुल पर हुआ है। हादसे में छह लोगों को चोट लगी है और एक व्यक्ति की मौत हो गई।

विज्ञापन
Car of forest produce employees going to attend herbal fair overturned manager death in Damoh
प्रबंधक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह-कटनी स्टेट हाइवे पर कुम्हारी और रेपुरा थाना के बीच सोमवार रात लघु वनोपज कर्मचारियों की कार पुल पर अनियंत्रित होने से पुल से नीचे नदी में जा गिरी, जिसमें एक अधिकारी की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। जिन्हें तत्काल ही इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जिनमे एक की हालत गंभीर होने पर जबलपुर रेफर किया गया और बाकी का प्राथमिक इलाज करने के बाद सभी लोग शहडोल चले गए।

विज्ञापन


घटना कुम्हारी थाने से एक किमी आगे पनघट्टा पुल पर हुई है। कार सवार लोग शहडोल से भोपाल हर्बल मेला कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही पनघट्टा पुल पर कार पहुंची वह अनियंत्रित होकर करीब 30 फीट नीचे जा गिरी। कार में लघु वनोपज समिति टिटका प्रबंधक सहित सात लोग सवार थे और घटना स्थल पर प्रबंधक की मौत हो गई। वहीं छह लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए पहले पटेरा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, वहां से दमोह जिला अस्पताल रेफर किया गया। एक घायल की हालत गंभीर होने पर जबलपुर रेफर कर दिया गया। वहीं, शेष घायलों को दमोह वन मंडल अधिकारी एमएस उईके, वन परिक्षेत्र अधिकारी दमोह ऋषि कुमार प्रजापति और वन विभाग के स्टॉफ के सहयोग से शहडोल वापस भेजा गया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर थाना प्रभारी कुम्हारी वंदना गौर, एएसआई पूर्णानंद मिश्रा पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, बोलेरो में सवार लघु वनोपज समिति टिटका प्रबंधक लक्ष्मण पाल नगड़वाह थाना जय सिंह नगर जिला शहडोल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं छह घायलों में शिव नारायण सिंह की हालत गंभीर होने पर दमोह जिला अस्पताल से जबलपुर रेफर किया गया। इसके अलावा चालक चंद्रशेखर, रामनरेश, हरिचरण, सुंदर और रामसिंह का दमोह जिला अस्पताल में इलाज किया गया। उसके बाद वन विभाग के अधिकारियों के सहयोग से सभी को शहडोल भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed