फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Panna News: Rambahori, a dacoit with a ₹5,000 reward on his head and absconding for 17 years arrested

पन्ना खबर: 17 साल से फरार पांच हजार का इनामी डकैत रामबहोरी गिरफ्तार, 52 साल की उम्र में पुलिस ने दबोचा

Wed, 26 Aug 2026 06:14 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 26 Aug 2026 06:14 PM IST
सार

पन्ना पुलिस ने 17 साल से फरार पांच हजार रुपये के इनामी डकैत रामबहोरी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 2009 में वनकर्मियों से बंदूक, कारतूस व नकदी लूटने तथा समिति प्रबंधक से 7,500 रुपये और मोबाइल लूटने के मामले दर्ज थे।

विज्ञापन
Panna News: Rambahori, a dacoit with a ₹5,000 reward on his head and absconding for 17 years arrested
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पन्ना पुलिस ने 17 साल से फरार चल रहे पांच हजार रुपये के इनामी डकैत रामबहोरी को गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर 52 वर्षीय फरार आरोपी को पकड़ा। आरोपी पर वर्ष 2009 में वनकर्मियों से लाइसेंसी बंदूक, कारतूस, मोबाइल और नकदी लूटने के साथ ही समिति प्रबंधक से लूटपाट करने के दो मामले दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू के निर्देश पर कोतवाली पुलिस टीम ने सतना जिले के कैलाशपुर निवासी रामबहोरी को गिरफ्तार किया। अदालत में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


वनकर्मियों को घेरकर छीनी थी बंदूक
कोतवाली टीआई रोहित मिश्रा ने बताया कि घटना 11 नवंबर 2009 की है। जमुनहाई बीट के गार्ड लक्ष्मण सिंह और राजनारायण विश्वकर्मा बौलियादार नर्सरी के जंगल में मजदूरों की हाजिरी ले रहे थे। इसी दौरान बंदूकों से लैस बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। जान से मारने की धमकी देकर बदमाशों ने वनकर्मियों की लाइसेंसी बंदूक, कारतूस, मोबाइल, पर्स और नकदी लूट ली थी। इस मामले में पुलिस नौ आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी, लेकिन मुख्य आरोपी रामबहोरी घटना के बाद से फरार चल रहा था।
विज्ञापन


पढ़ें: मंत्री विजय शाह पर एक्शन की मंजूरी नहीं, कांग्रेस ने राष्ट्रपति से क्या मांग कर दी?
विज्ञापन
विज्ञापन


समिति प्रबंधक से भी की थी लूट
वनकर्मियों से लूट की घटना से छह दिन पहले 5 नवंबर 2009 को भी बदमाशों ने वारदात की थी। गौरा गांव के समिति प्रबंधक मनोहर सिंह मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान बराछ बांध के मोड़ पर बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और उनकी जेब से 7,500 रुपये नकद व मोबाइल लूट लिया। इस मामले में भी रामबहोरी का नाम सामने आया था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। अब मुखबिर की सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed