फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Panchayat elections: State election commission issues voter list revision program

पंचायत चुनाव: मध्य प्रदेश में मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी

Wed, 24 Nov 2021 05:00 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 24 Nov 2021 05:00 PM IST
सार

राज्य सरकार के पंचायत संबंधी अध्यादेश को ध्यान में रखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी किया है।  

विज्ञापन
Panchayat elections: State election commission issues voter list revision program
मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य निर्वाचन आयोग ने ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी किया गया है। इसके तहत 25 नवंबर तक आधार पत्रक तैयार होगा। इसके बाद 26 नवंबर को चिह्नित मतदाताओं को क्षेत्रवार कंट्रोल टेबल में शिफ्ट किया जाएगा। यह कार्यक्रम राज्य शासन की ओर से पंचायत चुनावों को लेकर 21 नवंबर को जारी अध्यादेश  को ध्यान में रखते हुए जारी किया गया है।  
विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव बीएस जामोद ने बताया कि फोटो रहित प्रारूप मतदाता सूची का ग्राम पंचायत एवं अन्य चिह्नित स्थानों पर प्रकाशन 29 नवंबर को होगा। मतदाताओं को परिसीमन के आधार पर शिफ्ट करने की कार्यवाही पर दावे-आपत्ति 29 नवंबर से 3 दिसंबर तक लिए जाएंगे। इनका निराकरण 4 दिसंबर तक हो जाएगा। फोटोयुक्त अंतिम मतदाता सूची का ग्राम पंचायत तथा अन्य संबंधित स्थानों पर प्रकाशन 6 दिसम्बर 2021 को किया जाएगा। 
विज्ञापन


नए नाम नहीं जोड़ेंगे
यह पुनरीक्षण अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची में दर्ज मतदाताओं को ही एडजस्ट किया जाएगा। इस दौरान नए नाम जोड़ने या हटाने की कार्यवाही नहीं होगी।  

नए अध्यादेश में क्या है
मध्य प्रदेश सरकार ने 21 नवंबर को मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज (संशोधन) अध्यादेश, 2021 लागू कर मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम में धारा 9क को जोड़ा है। इसके अनुसार उन सभी पंचायत और उनके वार्डों अथवा जनपद पंचायत या उनके निर्वाचन क्षेत्रों अथवा जिला पंचायत या उसके निर्वाचन क्षेत्रों का परिसीमन निरस्त किया गया है, जहां ऐसे परिसीमन के एक साल के भीतर चुनाव नहीं कराए गए हैं। इससे अब इन पंचायतों और उनके वार्डों या जनपद पंचायतों या उनके निर्वाचन क्षेत्रों अथवा जिला पंचायतों या उसके निर्वाचन क्षेत्रों में कोई परिवर्तन नहीं हआ है। प्रभावित पंचायतों की मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में वोटर्स को निर्धारित स्थान पर एडजस्ट किया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed