फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Paddy Scam In Dindori Madhya Pradesh Food Supplies Corporation Officials Allegedly Are Behind The Scam

MP Scam: डिंडौरी में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी में घोटाला, किसानों को हर बोरी पर दो-तीन किलो का मिला धोखा

Wed, 06 Sep 2023 11:07 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डिंडौरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डिंडौरी Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 06 Sep 2023 11:07 AM IST
सार

मध्य प्रदेश के डिंडौरी में धान की खरीदी में घोटाला सामने आया है। नियम से एक बोरी में 40 किलो धान खरीदी जाती है। पैसे का भुगतान किसानों को उसी हिसाब से दिया, लेकिन दो-तीन किलो अतिरिक्त धान ले ली गई। 
 

विज्ञापन
Paddy Scam In Dindori Madhya Pradesh Food Supplies Corporation Officials Allegedly Are Behind The Scam
डिंडौरी के गुप्ता वेयरहाउस में जमा धान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में फर्जीवाड़ा का मामला सामने आया है। वेयरहाउस संचालक ने घोटालेबाज अफसरों की पोल खोलते हुए मामले की शिकायत एसडीएम से की है। 

विज्ञापन


आठ महीने पहले नागरिक आपूर्ति निगम ने शहपुरा तहसील मुख्यालय में गुप्ता वेयरहाउस में 16 हजार 709 बोरी धान का भंडारण कराया था। इसका वजन 6683 क्विंटल होता है। समर्थन मूल्य पर किसानों से जब धान खरीदा जाता है तो एक बोरी में 40 किलोग्राम धान लिया जाता है। किसानों को प्रति बोरी 40 किलोग्राम के हिसाब से ही भुगतान होता है। नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारीयों ने ऑनलाइन पोर्टल में गुप्ता वेयरहाउस में भंडारित धान का वजन 418 क्विंटल बढ़ाकर दर्ज किया। 
विज्ञापन


418 क्विंटल धान हुआ गायब 
नागरिक आपूर्ति निगम के मुताबिक धान की प्रत्येक बोरी का वजन 42 से 43 किलोग्राम है। ऑनलाइन पोर्टल में धान के अधिक वजन को देखते हुए वेयरहाउस संचालक ने भंडारित धान का भौतिक सत्यापन कराने एसडीएम से शिकायत की है। नागरिक आपूर्ति निगम विभाग के मुताबिक गुप्ता वेयरहाउस में भंडारित 16 हजार 709 बोरी धान का वजन 7101 क्विंटल है तो वेयरहाउस संचालक के मुताबिक 16 हजार 709 बोरी धान का वजन 6683 क्विंटल होता है। ऐसे में 418 क्विंटल धान कहां गायब हो गया, यह बड़ा सवाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




किसानों का आरोप- हर बोरी पर दो-तीन किलो धान अतिरिक्त लिया
शहपुरा इलाके के किसान बताते हैं कि धान खरीदी केंद्रों में उनसे प्रति बोरी 42 किलोग्राम धान भरवाया गया। भुगतान 40 किलोग्राम के हिसाब से ही किया गया। किसानों से प्रति बोरी दो-तीन किलोग्राम धान अतिरिक्त लिया गया। किसानों का यह भी आरोप है कि ज्यादा धान भरवाने पर आपत्ति दर्ज़ कराई तो प्रभारियों ने धान रिजेक्ट करने की धमकियां दी। 

जिस विभाग पर आरोप, उसे ही दी जांच की जिम्मेदारी
जब हमने नागरिक आपूर्ति निगम विभाग के डीएम से बात करने की कोशिश की तो वह कैमरा देखते ही भाग खड़े हुए। दिलचस्प बात यह है कि जिस नागरिक आपूर्ति निगम विभाग पर धान के वजन में फर्जीवाड़ा करने के आरोप हैं, उसी विभाग के अफसर को मामले की जांच सौंप दी गई। गुप्ता वेयरहाउस में 418 क्विंटल धान की हेराफेरी नहीं हुई है बल्कि शहपुरा के ही एसआरएल वेयरहाउस में भी 1161 क्विंटल धान शॉर्टेज का दावा किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed