{"_id":"63a969acdf94202a700ea7c1","slug":"outside-the-trauma-center-in-singrauli-a-young-man-was-taken-hostage-and-beaten-with-slippers-video-of-went","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: युवक को बंधक बनाकर चप्पलों से पीटा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पिटाई का वीडियो, जानिए क्या है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: युवक को बंधक बनाकर चप्पलों से पीटा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पिटाई का वीडियो, जानिए क्या है मामला
Mon, 26 Dec 2022 05:39 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 26 Dec 2022 05:39 PM IST
सार
सिंगरौली जिले के ट्रामा सेंटर के बाहर एक व्यक्ति की मौत के बाद उसके परिजनों ने एक शख्स को पकड़कर चप्पल और जूतों से पीटा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सिंगरौली जिले के ट्रामा सेंटर के बाहर एक व्यक्ति को बंधक बनाकर उसकी चप्पलों से पिटाई करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला सिंगरौली जिले के ट्रामा सेंटर के बाहर का है, जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई तो गुस्साए परिजनों ने वाहन मालिक को बांधकर उसकी पिटाई की।
जानकारी के अनुसार मदन सिंह (उम्र 26 वर्ष) लाला बैस का ट्रैक्टर चलाने का काम करता था। उसकी मौत हुई तो परिजनों ने आरोप लगाया कि लाला बैस के द्वारा उसके साथ मारपीट की गई है और उसके बाद उसकी मौत हुई है। इस पर गुस्साए परिजनों ने मदन सिंह की मौत के बाद ट्रामा सेंटर के बाहर ही लाला बैस को पकड़कर पहले उसे रेलिंग में बांध दिया, उसके बाद चप्पल और जूतों से मृतक की बहन, मां तथा भाई ने जमकर पिटाई कर दी। हालांकि वीडियो आने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच की बात कह रही है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
युवक को बंधक बनाकर चप्पलों से पीटा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पिटाई का वीडियो, जानिए क्या है मामलाhttps://t.co/RHHIYVHiFj pic.twitter.com/Cg5vMjE8uv
— Amar Ujala (@AmarUjalaNews) December 26, 2022