फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   open fifth investors meet in indore

मध्यप्रदेश : इंदौर में 5वां ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का शुभारंभ

Sat, 22 Oct 2016 11:46 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 22 Oct 2016 11:46 AM IST
विज्ञापन
open fifth investors meet in indore
- फोटो : ANI

मध्यप्रदेश के इंदौर में दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का शुभारंभ शनिवार को वित्त मंत्री अरुण जेटली और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया। इस मौके पर उद्योगपति गोपीचंद हिंदुजा, कुमार मंगलम बिड़ला, केन्द्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद और नरेंद्र सिंह तोमर भी मौजूद रहे। शुरुआत में अतिथियों ने दीप प्रज्जलित कर समिट का शुभारंभ किया। रिलायंस के अनिल अम्बानी, शशि रुईया, कुमार मंगलम, नौशाद फोब्रर्स सहित सिंगापुर, जापान से आए अतिथियों का सीएम शिवराज सिंह चौहान ने स्वागत किया। योग गुरू बाबा रामदेव भी इस समिट में मौजूद हैं।

विज्ञापन

  दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 22 और 23 अक्टूबर को ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित की गई है। समिट में उद्घाटन सत्र के अलावा तीन सेशन रखे गए हैं। इसमें पार्टनर कन्ट्री के प्रतिनिधि के साथ भाग लेने उद्योगपति प्रदेश में निवेश की संभावनायें तलाशेंगे। दो दिवसीय इस निवेश मेले में देश-विदेश के सभी बड़े उद्योग समूहों के लगभग 2200 प्रतिनिधि, 23 देशों के राजदूत अपने प्रतिनिधि मण्डलों के साथ शिरकत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


समिट का समापन 23 अक्टूबर को विदेश सुषमा स्वराज करेंगी। इस मौके पर केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू और पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद रहेंगे। इससे पहले मध्यप्रदेश सरकार चार ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट आयोजित कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed