मध्यप्रदेश: खुशबू व बदनदर्द की जांच कराई पूरा परिवार निकला कोरोना पॉजिटिव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में कोरोना संक्रमण का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। ग्वालियर के गोसपुरा में खुशबू एवं पैरों में दर्द होने की शिकायत होने पर एक परिवार के युवा डॉक्टर के पास गए। वहां से उन्हें कोरोना की जांच कराने के लिए कहा गया। जांच में पूरा परिवार ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
दरअसल, गोसपुरा निवासी पिता-पुत्र को खुशबू नहीं आ रही थी। उन्होंने अपनी जांच कराई जांच में दोनों को कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही सुरक्षा को लेकर उन्होंने परिवार में बहू व माता की जांच भी कराई जांच में परिवार के चार सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसी प्रकार गांधी नगर में 60 साल के बुजुर्ग के पैरों में दर्द था। दर्द का इलाज कराने के लिए वह डॉक्टर के पास गए। डॉक्टर ने उन्हें कोरोना की जांच कराने के लिए कहा। जांच में उन्हें कोरोना की पुष्टि हुई है।
जति की लाइन निवासी युवा ने नौकरी के लिए फैक्ट्री में आवेदन किया था। इसके बाद युवा की नौकरी फैक्ट्री में लग गई। लेकिन नौकरी ज्वाइन करने से पहले उन्हें कोरोना का सर्टिफिकेट लेकर आने के लिए कहा गया। जांच में युवा को कोरोना की पुष्टि हुई है।
फर्रुखाबाद निवासी 36 साल की महिला ग्वालियर में अपने रिश्तेदार के यहां पथरी के इलाज के लिए आई थी। डॉक्टर ने आपरेशन से पहले कोविड-19 की जांच के लिए कहा। जांच के बाद महिला फर्रुखाबाद के लिए रवाना हो गई। रिपोर्ट आने पर महिला को कोरोना की पुष्टि हुई है। वहीं महिला का कहना है कि उन्होंने फर्रुखाबाद में जांच कराई जिसमें वह निगेटिव आई हैं।
